वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन से लेकर अपॉइंटमेंट तक पूरी प्रक्रिया ऐसी है

देश में कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू हो चुका है। इस चरण में 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाया जाएगा। इसके साथ ही 45 से 60 वर्ष तक के उम्र के ऐसे लोगों को भी टीका लगाया जाएगा जो गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। टीकाकरण के रजिस्ट्रेशन और आपको अपने साथ अधिूसचित पहचान पत्र साथ रखना होगा। 45 से 60 वर्ष के जिन लोगों को गंभीर बीमारी है, उन्हें डॉक्टर द्वारा जारी किया गया चिकित्सकीय प्रमाण पत्र दिखाना होगा। टीकाकरण के लिए पंजीयन कोविन 2.0 वेबसाइट पर होगा। इस बार यह सुविधा दी गई है कि लोग टीका लगवाने के लिए किसी भी समय और जगह का अपॉइंटमेंट ले सकते हैं।
पहले दिन कोविन पोर्टल से रजिस्ट्रेशन को लेकर कई लोगों को परेशानियां हुईं। इसे देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रजिस्ट्रेशन से वैक्सीन लगवाने तक की पूरी प्रक्रिया समझाई है... पढ़िए विस्तार से
ये चार स्टेप जरूरी

फोन या कंप्यूटर के ब्राउजर में https://selfregistration.cowin.gov.in/ टाइप करें। इसके बाद मोबाइल नंबर के साथ रजिस्ट्रेशन करना होगा। पोर्टल के जरिए सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। वेबसाइट व वैक्सीनेशन साइट पर भी रजिस्ट्रेशन हो सकता है।

साइट पर जाने के बाद मोबाइल नंबर डालना होगा। इसके बाद आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी डालने के बाद पहचान पत्र अपलोड करना होगा। उसके बाद नाम, लिंग और जन्म तारीख की जानकारी देनी होगी। इसके बाद रजिस्टर के बटन पर क्लिक करें।
- जल्द महंगे होने वाले हैं सभी कंपनियों के प्री-पेड प्लान, पहले करा लें ये शानदार रिचार्ज
- Jio के 749 रुपये वाले प्लान में एक साल तक क्या-क्या मिलेगा?
- Samsung Galaxy M12 अगले महीने भारत में होगा लॉन्च, कीमत होगी 12,000 रुपये से कम
- Facebook: अब हर कोई होगा रैपर, इस एप से घर पर ही स्टूडियो की तरह रिकॉर्ड कर सकेंगे रैप सॉन्ग