Ashwini Vaishnaw: गूगल CEO सुंदर पिचाई से मिले आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव, गूगल हेडक्वार्टर में हुई मुलाकात

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 09 May 2023 06:13 PM IST
सार

गूगल सीईओ और केंद्रीय मंत्री के बीच इंडिया स्टैक और मेक इन इंडिया कार्यक्रम पर चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री ने ट्विटर पर इसकी जानकारी भी दी है।

विज्ञापन
IT Minister Ashwini Vaishnav met Google CEO Sundar Pichai at Google Headquarter
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : Twitter

    विस्तार

    इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से मुलाकात की। दोनों की यह मुलाकात गूगल हेडक्वार्टर में हुई। इस दौरान गूगल सीईओ और केंद्रीय मंत्री के बीच इंडिया स्टैक और मेक इन इंडिया कार्यक्रम पर चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री ने ट्विटर पर इसकी जानकारी भी दी है। बता दें कि इससे पहले गूगल सीईओ ने अपनी भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री जयशंकर से मुलाकात की थी।

    केंद्रीय मंत्री ने ट्विटर पर शेयर की फोटो

    आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गूगल हेडक्वार्टर में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई के साथ ट्विटर पर फोटो भी शेयर किया है। केंद्रीय मंत्री ने लिखा, " गूगल हेडक्वार्टर में सुंदर पिचाई से मुलाकात की। इंडिया स्टैक और मेक इन इंडिया कार्यक्रम पर अच्छी चर्चा हुई।"

    विज्ञापन

    भारत में प्रधानमंत्री मोदी से मिले थे पिचाई

    पिछले साल गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने अपनी भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से मुलाकात की थी। गूगल सीईओ ने पीएम मोदी के साथ अपनी मुलाकात की एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर कर खुशी भी जाहिर की थी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    पिचाई ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी और खुशी जाहिर करते हुए कहा था कि आपके नेतृत्व में तकनीकी परिवर्तन की तीव्र गति को देखकर प्रेरणा मिलती है। बता दें कि गूगल सीईओ दिसंबर 2022 में गूगल के सबसे बड़ा इवेंट गूगल फॉर इंडिया के 8वें एडिशन में शामिल होने के लिए भारत आए थे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें