WhatsApp: व्हाट्सएप का नया फीचर हुआ धड़ाम, यूजर्स को आ रही बड़ी परेशानी
लोकप्रिय सोशल मीडिया एप व्हाट्सएप के नए फीचर में एक बड़ी परेशानी आई है। एप में बीटा यूजर्स के लिए नया फीचर जारी किया गया था, मगर अब उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानिए क्या है पूरी डिटेल।

विस्तार
व्हाट्सएप चैटिंग एप में अक्सर समय-समय पर नए-नए अपडेट आते रहते हैं। बीते कुछ सालों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने कई शानदार फीचर्स को पेश किया है। ऐसे में व्हाट्सएप ने हाल ही में एक कमाल का फीचर रोलआउट किया था। चैटिंग एप फेवरेट चैट फिल्टर नाम का फीचर लेकर आई है। इस अपडेट को बीटा यूजर्स के लिए उतारा गया था। ऐसे में अब एक बुरी खबर आ रही है। कंपनी ने इस फीचर को टेस्टिंग के लिए जारी किया था, मगर इसकी प्रतिक्रिया अच्छी नहीं आ रही है।
व्हाट्सएप सोशल मीडिया एप के हर अपडेट पर नजर रखने वाली कंपनी ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि इस नए अपडेट का इस्तेमाल करने वाले बीटा टेस्टर्स यूजर्स का एप क्रैश हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, इस नए फीचर को 2.24.12.7 बीटा वर्जन पर टेस्ट किया जा रहा था। रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि नए फीचर का इस्तेमाल करते ही व्हाट्सएप मैसेंजर और व्हाट्सएप बिजनेस दोनों में यह परेशानी देखी गई।
रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि कई बीटा यूजर्स ने शिकायत की है कि फेवरेट चैट फिल्टर का इस्तेमाल करने के बाद कॉलिंग और रोजाना के काम में भी दिक्कत आ रही है। यूजर्स सही तरीके से अपने कॉन्टैक्ट के साथ बातचीत भी नहीं कर पा रहे हैं। इस वजह से यूजर्स को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रिपोर्ट में आगे यह भी बताया गया है कि यह समस्या कुछ बीटा यूजर्स को आ रही है। वहीं, कई यूजर्स ने यह भी बताया कि यह दिक्कत आने के बाद जब एप को फोर्स के साथ बंद किया या फिर फोन को बंद करके फिर से शुरू किया तो भी परेशानी दूर नहीं हुई।
व्हाट्सएप के नए 2.24.12.7 बीटा वर्जन को इंस्टाल करने के बाद यह बग फोन में नजर आने लगता है। ऐसे में इस परेशानी को दूर करने के लिए बीटा यूजर्स को इस बात का ध्यान रखना है कि इसे इंस्टॉल की प्रक्रिया एकदम स्टेप बाय स्टेप हो। इस तरह से चैटिंग एप का बग दूर हो जाएगा।