इंटरनेट स्पीड में गिरी भारत की रैंकिंग, 12.91Mbps रही मोबाइल नेटवर्क की औसत स्पीड

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 21 Jan 2021 10:44 AM IST
विज्ञापन
Internet Speed Test India Drops One Rank in Global Mobile and Fixed Broadband Speeds in December says Ookla report
Ookla Speed Test - फोटो : www.speedtest.net/global-index

    मोबाइल और ब्रॉडबैंड इंटरनेट स्पीड के मामले में भारत एक रैंकिंग फिर से खराब हो गई है। Ookla की दिसंबर 2020 ग्लोबल इंटरनेट स्पीडटेस्ट इंडेक्स में भारत को मोबाइल इंटरनेट स्पीड में 129वां पायदान मिला है, जबकि ब्रॉडबैंड स्पीड के मामले में भारत 65वें नंबर पर आ गया है। नई इंडेक्सिंग में कतर ने लंबी छलांग मारी है। कतर ने इंटरनेट स्पीड के मामले में दक्षिण कोरिया और संयुक्त अरब अमीरात को पीछे छोड़ दिया है। वहीं थाईलैंड ने हॉन्गकॉन्ग और सिंगापुर को पीछे ब्रॉडबैंड इंटरनेट स्पीड के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

    भारत में औसत मोबाइल स्पीड

    ऊकला की दिसंबर 2020 की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में मोबाइल इंटरनेट की औसत डाउनलोडिंग स्पीड 4.4 फीसदी कम होकर 12.91Mbps पर आ गई है जो कि पहले यानी नवंबर 2020 में 13.51Mbps थी, हालांकि भारत में मोबाइल अपलोडिंग स्पीड में सुधार देखी गई है। नवंबर के मुकाबले दिसंबर में भारत में मोबाइल अपलोडिंग स्पीड 1.4 फीसदी अधिक रही है। नवंबर में मोबाइल अपलोडिंग स्पीड 4.90Mbps थी जो कि दिसंबर में 4.90Mbps तक पहुंची।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: नेटवर्क होने के बाद भी नहीं मिल रही है 4G स्पीड तो तुरंत करें यह सेटिंग

    कतर में मोबाइल पर डाउनलोडिंग स्पीड 178.01Mbps

    Speedtest Global Index के मुताबिक कतर में औसत मोबाइल डाउनलोडिंग स्पीड 178.01Mbps रही है, वहीं संयुक्त अरब अमीरात में औसत मोबाइल डाउनलोडिंग स्पीड 177.52Mbps है। औसत मोबाइल स्पीड के मामले में दक्षिण कोरिया 169.03Mbps की स्पीड के साथ तीसरे नंबर पर है। चीन और ऑस्ट्रेलिया क्रमशः चौथे और पांचवें नंबर पर बरकरार हैं। इन दोनों देशों में औसत मोबाइल क्रमशः 155.89Mbps और 112.68Mbps है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ब्रॉडबैंड स्पीड में भारत 65वें नंबर पर

    ग्लोबल ब्रॉडबैंड स्पीड के रैंकिंग में भारत 65वें नंबर पर है। भारत में ब्रॉडबैंड इंटरनेट की औसत स्पीड 53.90Mbps है, वहीं औसत अपलोडिंग स्पीड 50.75Mbps रही है। बता दें कि नवंबर में भारत में ब्रॉडबैंड इंटरनेट की स्पीड 52.02Mbps, जबकि अपलोडिंग स्पीड 48.57Mbps थी। ऐसे में देखा जाए तो दोनों स्पीड में इजाफा ही हुआ है।

    ब्रॉडबैंड स्पीड के मामले में थाईलैंड ने बाजी मारी है। थाईलैंड में दिसंबर 2020 में ब्रॉडबैंड की औसत डाउनलोडिंग स्पीड 308.35Mbps रही है जो कि नवंबर मे 260.86Mbps थी। सिंगापुर 245.31Mbps की स्पीड के साथ दूसरे नंबर पर है। हॉन्गकॉन्ग को इस बार नुकसान हुआ है। हॉन्गकॉन्ग 226.80Mbps की औसत स्पीड के साथ दूसरे नंबर से तीसरे नंबर पर खिसक गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें