Airtel ने लॉन्च किए दो नए सस्ते कॉम्बो प्लान, शुरुआती कीमत 78 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 21 Jan 2021 09:47 AM IST
विज्ञापन
Airtel Offers Rs 78 and Rs 248 Data Add On Pack With Bundled Wynk Premium Subscription
Airtel - फोटो : AMAR UJALA

    यदि आप भी Airtel के ग्राहक हैं और म्यूजिक लवर हैं तो Airtel ने आपके लिए दो खास प्लान लॉन्च कर दिए हैं। Airtel ने 78 रुपये और 248 रुपये के दो प्री-पेड प्लान बाजार में उतारे हैं जिनमें Wynk म्यूजिक एप का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। दोनों प्लान को एयरटेल थैंक्स एप में देखा जा सकता है। आइए जानते हैं Airtel के इन दोनों प्लान के बारे में विस्तार से...

    Airtel का 78 रुपये वाला प्लान

    सबसे पहले Airtel के 78 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें कुल 5 जीबी डाटा मिल रहा है। इसके अलावा इसमें एक महीने के लिए Wynk Premium का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है, हालांकि इस प्लान के साथ कोई वैलिडिटी नहीं मिलेगी। इस प्लान की वैधता आपके मौजूदा प्लान की वैधता ही होगी।

    विज्ञापन

    Airtel का 248 रुपये वाला प्लान

    इस प्लान में कुल 25 जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान की भी अलग से कोई वैधता नहीं है। इसकी वैधता भी आपके मौजूदा प्लान वाली रहेगी। इस प्लान के साथ Wynk Premium का सब्सक्रिप्शन एक साल के लिए मिल रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Airtel के ग्राहकों को फ्री में अमेजन प्राइम वीडिया का सब्सक्रिप्शन

    एयरटेल ने हाल ही में अमेजन इंडिया के साथ साझेदारी की है जिसके तहत अपने सभी ग्राहकों को फ्री में एक महीने के लिए अमेजन प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन दे रही है। इस ऑफर का फायदा एयरटेल के ग्राहक अपने एयरटेल थैंक्स एप से उठा सकते हैं। यह फ्री ऑफर सिर्फ प्री-पेड ग्राहकों के लिए है।

    इस ऑफर के तहत मिलने वाली प्राइम वीडियो की सेवा सिर्फ मोबाइल के लिए है और इसे आप टीवी पर कास्ट भी नहीं कर सकते। इस साझेदारी के तहत 89 रुपये का ओनली मोबाइल पैक भी पेश किया गया है जिसके तहत एक महीने के लिए अमेजन प्राइम वीडिया का सब्सक्रिप्शन लिया जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें