82.2 फीसदी भारतीय WhatsApp छोड़ने को तैयार, क्या आप भी हैं इनमें शामिल?

WhatsApp की नई पॉलिसी उसके गले की फांस बन गई है। भारत में WhatsApp के यूजर्स पूरी दुनिया के मुकाबले सबसे ज्यादा हैं। हाल ही में व्हाट्सएप पे भी भारत में लॉन्च हुआ है। ऐसे में यदि भारत के लोग WhatsApp का बहिष्कार करते हैं तो उसे बहुत बड़ा नुकसान होगा, हालांकि अपनी सफाई कंपनी लगातार पेश कर रही हैं लेकिन व्हाट्सएप से लोगों का मोह भंग होने लगा है। इसका ताजा प्रमाण अमर उजाला के पोल से मिला है।
82.8% यूजर्स व्हाट्सएप छोड़ने को तैयार
अमर उजाला ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल @AmarUjalaNews पर एक पोल किया था जिसमें शामिल 82.8 फीसदी लोगों ने कहा है कि वे व्हाट्सएप को छोड़ देंगे। पोल में सवाल था'यदि व्हाट्सएप ने अपनी नई निजता नीति को वापस नहीं लिया तो आप क्या करेंगे?' इस सवाल के जवाब में 82.8 फीसदी लोगों ने कहा कि वे व्हाट्सएप को बंद कर देंगे और अन्य 17.2 फीसदी लोगों ने कहा कि वे नई पॉलिसी के साथ भी व्हाट्सएप का इस्तेमाल जारी रखेंगे।
LocalCircles के सर्वे की रिपोर्ट में भी हुई पुष्टि
बता दें कि इससे पहले LocalCircles की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि भारत के 82 फीसदी लोग नई पॉलिसी के साथ व्हाट्सएप इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं यानी महज 18 फीसदी लोग ही हैं जो नई पॉलिसी के लागू होने के बाद भी व्हाट्सएप को इस्तेमाल करने के लिए राजी हैं। सर्वे में कहा गया है कि 36 फीसदी लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल कम कर देंगे।
लोकलसर्कल के इस सर्वं में 8,977 लोग शामिल थे, हालांकि भारत में व्हाट्सएप यूजर्स की संख्या 40 करोड़ से अधिक है। ऐसे में यह सर्वे महज एक अनुमान ही कहा जाएगा। सर्वे में शामिल 24 फीसदी लोगों ने कहा है कि वे अपने व्हाट्सएप ग्रुप को किसी अन्य प्लेटफॉर्म पर मूव करने की सोच रहे हैं। इस सर्वे में देश के 244 राज्यों से 24,000 जवाब शामिल हैं। सर्वे में शामिल 91 फीसदी लोगों ने कहा है वे व्हाट्सएप पे का इस्तेमाल नहीं करेंगे।
सात दिन में 35 फीसदी तक घटा व्हाट्सएप का डाउनलोड
व्हाट्सएप ने अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर पहली बार अपने यूजर्स को नोटिफिकेशन भेजा था, लेकिन नई पॉलिसी उसके लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। WhatsApp की नई पॉलिसी जारी होने के महज सात दिनों में भारत में उसका डाउनलोड्स 35 फीसदी तक कम हुआ है। इसके अलावा 40 लाख से अधिक यूजर्स ने सिग्नल (Signal) और टेलीग्राम (Telegram) एप को डाउनलोड किया है जिनमें 24 लाख डाउनलोड्स सिग्नल के और 16 लाख टेलीग्राम के हैं। व्हाट्सएप की लगातार सफाई देने के बाद भी लोग दूसरे एप पर तेजी से शिफ्ट हो रहे हैं।
- मीडियाटेक ने Dimensity सीरीज के दो 5G प्रोसेसर किए लॉन्च, सबसे पहले Realme में मिल सकती है झलक
- अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक अकाउंट के सारे पोस्ट डिलीट करेगा Twitter, हटाए जाएंगे सभी फॉलोअर्स
- प्राइवेसी मामले पर भारत सरकार के किसी भी सवाल का जवाब देने को तैयार: WhatsApp
- 4 घंटे की बैटरी बैकअप के साथ Inbase Boom Plus वायरलेस स्पीकर भारत में लॉन्च