Intel पर हुआ साइबर अटैक, 20GB डाटा में लगी सेंध

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 07 Aug 2020 05:55 PM IST
विज्ञापन
Intel Suffers Data Breach with 20GB Confidential Information Leaked
Intel Chip

    प्रमुख चिपसेट निर्माता कंपनी इंटेल (Intel) साइबर अटैक की शिकार हो गई है। इस बैकिंग में हैकर्स ने कंपनी को 20 जीबी डाटा का चूना लगाया है जिनमें महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल हैं, हालांकि अभी तक हैकर की पहचान नहीं हुई है।

    रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि चोरी हुए 20 जीबी डाटा में गोपनीय और सीक्रेट डाटा जानकारी है। रिपोर्ट के मुताबिक लीक डाटा में BIOS कोड और डी-बगिंग कोड भी शामिल हैं। शुरुआती जांच में कहा जा रहा है कि यह डाटा लीक इंटेल रिसोर्स और डिजाइन सेंटर से लीक हुआ है।

    विज्ञापन

    स्विस सॉफ्टवेयर डेवलपर टिल कोट्टमन ने इंटेल डाटा लीक के बारे में ट्वीट करके जानकारी दी है। उन्होंने अपने एक ट्वीट में कहा है कि इस साल की शुरुआत में ही उन्हें एक हैकर से इस हैकिंग के बारे में जानकारी मिली थी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सामने आए स्क्रीनशॉट के मुताबिक चोरी हुआ डाटा में इंटेल का रोडमैप और गोपनीय जानकारी के साथ प्रोसेसर के कई सारे वर्जन की भी जानकारियां शामिल हैं। इसके अलावा इसमें मार्केटिंग के कुछ टेंप्लेट्स भी हैं।

    बता दें कि हाल ही में प्रमुख कैमरा निर्माता कंपनी कैनन (Canon) साइबर अटैक की शिकार हुई है। इस साइबर अटैक के बाद कैनन का image.canon क्लाउड स्टोरेज सेवा ठप हो गई है। इसके अलावा इस हैकिंग के बाद कंपनी की अमेरिकी वेबसाइट और कई इंटरनल एप्लिकेशन भी बंद हो गए हैं।

    कैनन ने इस हैकिंग के बारे में अभी तक विस्तार से कोई जानकारी मुहैया नहीं कराई है लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक कैनन पर मेज रैनसमवेयर (Maze ransomware) अटैक हुआ है। इस साइबर अटैक के बाद कैनन ने image.canon वेबसाइट पर एक नोट भी पब्लिश किया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें