2,000 रुपये सस्ता हुआ सैमसंग का दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला यह फोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 07 Aug 2020 03:38 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy A51 Price in India Cut by Rs 2000 know new price and specifications
Samsung Galaxy A51 - फोटो : amar ujala

    दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन Samsung Galaxy A51 (रिव्यू) भारत में सस्ता हो गया है। Samsung Galaxy A51 को अब 2,000 रुपये सस्ता खरीदा जा सकता है। बता दें कि इसी साल अप्रैल में नई जीएसटी दर लागू होने के बाद फोन की कीमत में वृद्धि हुई थी। 6 जीबी रैम वेरियंट को पुरानी कीमत पर लिस्ट किया गया है, जबकि 8 जीबी रैम वेरियंट में भी 2,000 रुपये की कटौती हुई है।

    Samsung Galaxy A51
    Samsung Galaxy A51 - फोटो : amar ujala

    Samsung Galaxy A51 की नई कीमत और ऑफर्स

    इस कटौती के बाद सैमसंग गैलेक्सी ए51 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 23,999 रुपये हो गई है। वहीं, 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 25,999 रुपये लिस्ट की गई है। फोन के साथ ऑफर भी मिल रहा है। यदि आप एचएसबीसी या एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 1,500 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा।

    Samsung Galaxy A51
    Samsung Galaxy A51 - फोटो : amar ujala

    Samsung Galaxy A51 की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 पर आधारित वन UI 2.0 मिलेगा। फोन में 6.5 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी। डिस्प्ले में एक पंचहोल भी है जिसे कंपनी ने इनफिनिटी ओ डिस्प्ले कहा है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। गैलेक्सी ए51 में ऑक्टाकोर एक्सिनॉस 9611 प्रोसेसर, 6 जीबी/8 रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें