Realme C3 और Realme 5 Pro का नया वेरियंट हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 07 Aug 2020 01:43 PM IST
realme introduces three new colour variants Chroma White for realme 5 Pro and Volcano Grey for realme C3
realme 5 Pro Chroma White - फोटो : amarujala

    रियलमी ने अपने दो स्मार्टफोन Realme C3 और Realme 5 Pro को नए कलर वेरियंट में पेश किया है। रियलमी सी3 को अब वोल्केनो ग्रे और रियलमी 5 प्रो को क्रोमा व्हाइट कलर वेरियंट में खरीदा जा सकता है। बता दें कि रियलमी के ये दोनों स्मार्टफोन बजट फोन हैं। Realme C3 Volcano Grey वेरियंट की कीमत भी पहले वाले वेरियंट की तरह 8,999 रुपये और 9,999 रुपये है। ये कीमतें क्रमशः 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की है। वहीं Realme 5 Pro Chroma White के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये है और इसकी बिक्री 8 अगस्त से रियलमी की साइट से होगी। कंपनी ने रियलमी 6 प्रो का लाइटेनिंग रेड कलर वेरियंट भी पेश किया है।

    Realme 5 Pro में 6.3 इंच की FHD+ Dewdrop फुल स्क्रीन दी गई है। यह फोन क्रिस्टल ग्रीन और स्पार्किंग ब्लू कलर ऑप्शन में मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में चार कैमरे दिए गए हैं। इसमें 48MP Sony IMX586 सेंसर + 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 2MP का पोट्रेट लेंस और 2MP का अल्ट्रा मैक्रो लेंस दिया है। इसके अलावा सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 16MP Sony IMX471 AI कैमरा मिलेगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 4,035 mAh की बैटरी लगी है जो 20W VOOC 3.0 फास्ट चार्ज टेक्नोलॉजी से लैस। यह फोन एंड्रॉइड 9 पाई पर आधारित कलर ओएस 6 पर काम करता है।

    फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 6.5 इंच का एचडी प्लस वॉटर ड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया है, जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89.8 फीसदी है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी70 चिपसेट दी गई है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। रियलमी ने इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और 2 मेगापिक्सल का लेंस मौजूद है। साथ ही यूजर्स को इस फोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। वहीं, यूजर्स इस फोन के कैमरा से एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकेंगे। कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी ने इस फोन में 4जी VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन में रिवर्स चार्जिंग फीचर के साथ 5,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी।

    और पढ़ें...