CES 2021: Intel ने पेश किए चार नए प्रोसेसर, 500 से अधिक नए पीसी में होगा इस्तेमाल

लास वेगास में आयोजित हुए सबसे बड़े कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो (CES 2021) में दुनिया की तमाम कंपनियां अपने-अपने अनोखे प्रोडक्ट पेश कर रही हैं। इसी शो में इंटेल ने भी अपने कई प्रोसेसर पेश किए हैं। पहले के प्रोसेसर थोड़े साधारण होते थे लेकिन अब करीब सभी प्रोसेसर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सपोर्ट मिल रहा है।
CES 2021 में इंटेल ने एक साथ चार नए प्रोसेसर पेश किए हैं जिनमें इस्तेमाल बिजनेस, एजुकेशन, मोबाइल और गेमिंग कम्प्यूटिंग प्लेटफॉर्म्स में होगा। इंटेल के इन प्रोसेसर को अधिक विकल्प और बिना सीमा के साथ लोगों को प्रीमियम पीसी अनुभव प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। सीईएस में इंटेल ने इंटेल ने 11th जेन इंटेल कोर vPro, Evo vPro, Pentium Silver और Intel Celeron प्लेटफॉर्म को लॉन्च किया है।
सीईएस कॉन्फ्रेंस में इंटेल ने बताया कि 50 से अधिक प्रोसेसर की पेशकश के साथ कैसे वह टेक्नोलॉजी लीडरशिप को आगे बढ़ा रही है जिसके बाद 2021 में लैपटॉप और डेस्कटॉप के लिए 500 से अधिक नए डिजाइन बाजार में आने वाले हैं।
Intel के नए प्रोसेसर की खासियतें
- इंटेल ने 11th जेन इंटेल कोर vPro और Evo vPro के साथ बेस्ट परफॉर्मेंस और सिक्योरिटी का दावा
- N-सीरीज का 10 नोनोमीटर वाले Pentium Silver और Celeron®️ प्रोसेसर, जो देते हैं एजुकेशन सिस्टम के लिए प्रदर्शन, मीडिया और सहयोग का बेजोड़ संतुलन।
इवेंट में इंटेल ने गेमिंग प्लेटफॉर्म के लिए 11th जेन आईटेल को H-सीरीज मोबाइल प्रोसेसर को भी पेश किया है जो कि खासतौर पर गेमिंग के लिए है। इंटेल ने 2021 में बाजार में आने वाले अपने उत्पादों को भी प्रदर्शित किया, जिसमें 11th जेन इंटेल कोर S-सीरीज डेस्कटॉप प्रोसेसर (कोड-नेम “Rocket Lake-S”) और अपना नेक्स्ट-जनरेशन प्रोसेसर (कोड नेम “Alder Lake”) 11th जेन इंटेल कोर H-सीरीज प्रोसेसर शामिल हैं।
इंटेल के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट ग्रेगरी ब्रियंट ने कहा, 'केवल इंटेल के पास विभिन्न आर्किटेक्चर्स के लिए उत्पाद हैं, एक बड़ा और खुला ईकोसिस्टम है, विनिर्माण की बड़ी क्षमता है और गहरा तकनीकी अनुभव है, जिसकी उपभोक्ताओं को इस वितरित इंटेलीजेंस के युग में नए अवसरों को खोजने के लिए जरूरत है। हमारे प्रमुख उत्पादों और हमारे विस्तृत पोर्टफोलियो के निष्पादन पर गहरे फोकस के साथ, हम सीईएस में लीडरशिप उत्पादों की एक सीरीज को पेश कर रहे हैं, जिसके बाद पूरे साल नए उत्पादों को पेश किया जाएगा।'