CES 2021: बार-बार रिमोट की बैटरी बदलने से मिली आजादी, सैमसंग ने किया कमाल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, लास वेगासप्रदीप पाण्डेय
Tue, 12 Jan 2021 04:14 PM IST
विज्ञापन
SAMSUNG Solar Cell Remote Contol launched in CES 2021
SAMSUNG Solar Cell Remote - फोटो : SAMSUNG

    टेलीविजन के रिमोट की बैटरी को खराब होने में ज्यादा वक्त नहीं लगता। रिमोट ठीक तरह से काम करे इसके लिए नई बैटरी ही विकल्प होती है। इससे एक तो खर्च बढ़ता है और दूसरा कचरा इकट्ठा होता है। मगर दक्षिण कोरिया कंपनी सैमसंग ने इसका आसान हल खोज लिया है।

    सैमसंग ने एक ऐसा रिमोट पेश किया है, जो सौर ऊर्जा से संचालित होगा। दिलचस्प बात यह है कि रिमोट खिड़की-दरवाजों से घर के अंदर आने वाली सूरज की रोशनी से ही चार्ज हो जाएगा। इससे बैटरी बदलने के झंझट से तो मुक्ति मिल ही जाएगी, साथ ही प्रदूषण पर भी लगाम लगेगी। सैमसंग के मुताबिक इस रिमोट में कुल 31 फीसदी प्लास्टिक का इस्तेमाल हुआ है जिनमें 24 फीसदी प्लास्टिक रिसाइकल प्लास्टिक से बना है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: रिमोट में बैटरी हो गई लीक तो ऐसे करें फटाफट सफाई

    दक्षिण कोरियाई कंपनी ने सौर रिमोट के निर्माण की घोषणा अपनी 'गोइंग ग्रीन' योजना के तहत की है। नए टीवी रिमोट का नाम ' सोलर सेल रिमोट कंट्रोल' कहा जा रहा है। इसमें एक छोटा-सा सौर पैनल लगाया गया है, जो घर के अंदर-बाहर मौजूद सौर ऊर्जा से चार्ज हो सकेगा। कंपनी के इस नए रिमोट से 7 वर्षों में करीब 9.9 करोड़ बैटरी से उत्पन्न कचरे को रोकने में मदद मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    2021 के अंत तक कंपनी अधिकतर टीवी को ईको-फ्रेंडली उपकरणों से लैस करेगी

    निर्माता कंपनी अपनी ईको-फ्रेंडली योजना का विस्तार करते हुए 2021 में लॉन्च होने वाले ज्यादातर टेलीविजन सेट के लिए प्लास्टिक बोतलों को रिसाइकिल करके इस्तेमाल करेगी। साथ ही इस साल लॉन्च होने वाले सैमसंग टीवी के साथ सोलर रिमोट मिल सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें