iQoo 7 स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ हुआ लॉन्च, मिला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 12 Jan 2021 10:42 AM IST
विज्ञापन
iQoo 7 launched With Triple Rear Cameras and Snapdragon 888 Price and Specifications
iQoo 7 - फोटो : अमर उजाला

    वीवो के सब-ब्रांड iQoo ने अपने नए स्मार्टफोन iQoo 7 को लॉन्च कर दिया है। iQoo 7 में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले और 120W की फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स हैं। iQoo 7 तीन कलर वेरियंट में मिलेगा जिनमें से एक स्पेशल एडिशन है जिसे BMW M मोटरस्पोर्ट के साथ साझेदारी में डिजाइन किया गया है।

    iQoo 7 की कीमत

    iQoo 7 के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 3,798 चीनी युआन यानी करीब 43,100 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 4,198 चीनी युआन यानी करीब 47,600 रुपये है। फोन की बिक्री चीन में 15 जनवरी से ब्लैक, लैटेंट ब्लू और लिजेंडरी कलर एडिशन में होगी।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: CES 2021: Amazfit GTR 2e और GTS 2e स्मार्टवॉच जल्द भारत में होंगी लॉन्च

    iQoo 7 की स्पेसिफिकेशन

    iQoo 7 में एंड्रॉयड 11 आधारित OriginOS दिया गया है। इसके अलावा फोन में 6.62 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। फोन में स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर, 12 जीबी तक LPDDR5 रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    iQoo 7 का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन लेंस 48 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.79 है। वहीं दूसरा लेंस 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा लेंस 13 मेगापिक्सल का पोट्रेट सेंसर है। सेल्फी के लिए iQoo ने iQoo 7 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है।

    iQoo 7 की बैटरी

    iQoo 7 में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G VoLTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.2, GPS/A-GPS, NFC और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। iQoo 7 में 2000mAh की दो बैटरी है जिन्हें मिलाकर कुल क्षमता 4000mAh बताई गई है। फोन का वजन 209.5 ग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें