CES 2021: LG के पहले रोलेबल स्मार्टफोन की दिखी झलक, QNED TV भी हुए लॉन्च

लास वेगास में पहली बार ऑनलाइन हो रहे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो (CES 2021) में एलजी ने अपने पहले रोलेबल स्मार्टफोन की पहली झलक दिखाई है। एलजी के पहले LG Rollable फोन ऊपर की स्लाइड होता है और उसके बाद इसकी डिजाइन एक टैबलेट की तरह हो जाती है, हालांकि एलजी ने अपने इस फोन को लेकर कुछ खास जानकारी साझा नहीं की है और ना ही बाजार में इसकी उपलब्धता के बारे में कुछ कहा है।
रोलेबल फोन के अलावा एलजी ने OLED टीवी की नई रेंज भी CES 2021 में पेश की है। LG OLED टीवी सीरीज के तहत पांच टीवी सीईएस 2021 में पेश किए गए हैं जिनमें A1, B1, C1, G1 और Z1 शामिल हैं। सभी की स्क्रीन साइज और फीचर्स अलग-अलग हैं।
ये भी पढ़ें: CES 2021: LG ने लॉन्च की अनोखी मुड़ने वाली डिस्प्ले, स्क्रीन से ही आएगी आवाज
इनमें से C1 मिडरेंज का है जिसके तहत 48 और 83 इंच स्क्रीन वाले टीवी मिलेंगे। LG OLED टीवी के अलावा कंपनी ने QNED TV को भी पेश किया है। साथ ही 4K OLED मॉनिटर की भी एक झलक देखने को मिली है जिसकी डिस्प्ले साइज 31.5 इंच है।
एलजी ने अपनी ओएलईडी डिस्प्ले के लिए खासतौर पर ‘OLED evo' टेक्नोलॉजी पेश की है जिसकी मदद से बेहतर कलर्स, ब्राइटनेस और पिक्चर क्वॉलिटी मिलेगी। यह नई टेक्नोलॉजी LG G1 रेंज की 55 इंच से लेकर 75 इंच तक की साइज के टीवी के साथ मिलेगी।
LG के नए टीवी में webOS 6.0 स्मार्ट टीवी प्लेटफॉर्म मिलेगा। इस सीरीज के टीवी में Alpha 9 Gen 4 पिक्चर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इस प्रोसेसर के साथ वर्चुअल 5.1.2 सराउंड साउंड का भी सपोर्ट है। टीवी के साथ HDR और डॉल्बी विजन के साथ डॉल्बी एटमॉस का भी सपोर्ट मिलेगा।
- WhatsApp की सफाई: प्राइवेट चैट रहेंगे सुरक्षित, बदलाव सिर्फ बिजनेस अकाउंट के लिए
- Redmi K40 अगले महीने होगा लॉन्च, मिलेगा स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर, कीमत का हुआ खुलासा
- iQoo 7 स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ हुआ लॉन्च, मिला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
- CES 2021: Amazfit GTR 2e और GTS 2e स्मार्टवॉच जल्द भारत में होंगी लॉन्च