Asus ROG Phone 3 22 जुलाई को होगा लॉन्च, मिल सकती है दमदार बैटरी
आसुस रोग फोन 3 22 जुलाई को ग्लोबली लॉन्च होगाप्रीमियम रेंज में हो सकती है कीमतयूजर्स को मिल सकती है 6,000 एमएएच की बैटरी

विस्तार
ताइवान की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी आसुस (Asus) ने अपने शानदार गेमिंग डिवाइस रोग फोन 3 (Asus ROG Phone 3) की लॉन्चिंग तारीख का एलान कर दिया है। इस अगामी स्मार्टफोन को 22 जुलाई के दिन यूरोप और अमेरिका समेत कई देशों में लॉन्च किया जाएगा। यूजर्स को अगामी रोग फोन 3 में लेटेस्ट प्रोसेसर, एचडी डिस्प्ले और 6000 एमएएच की बैटरी मिल सकती है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 8 से लेकर 16 जीबी तक की रैम भी दी जा सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस स्मार्टफोन के फीचर को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 6.59 इंच का फुल एमोलेड डिस्प्ले के साथ स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 का सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा कंपनी इस स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप दे सकती है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का सेंसर, 12 मेगापिक्सल का सेंसर, 8 मेगापिक्सल का लेंस और 5 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद होगा। लेकिन इस स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स की जानकारी अभी तक नहीं मिली है।
लीक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी आसुस रोग फोन 3 स्मार्टफोन की कीमत प्रीमियम रेंज में रख सकती है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को कई कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जा सकता है।