देश का सबसे बड़ा डाटा लीक: 1.2 करोड़ WhatsApp, 17 लाख फेसबुक यूजर्स को बनाया गया शिकार
इस मामले में सात डाटा ब्रोकर्स को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी नोएडा के एक कॉल सेंटर के जरिए डाटा इकट्ठा कर रहे थे। आरोपियों ने कबूल भी किया है कि इन चोरी किए गए डाटा को 100 साइबर ठगों को बेचा भी गया है।

विस्तार
अब तक के सबसे बड़े सोशल मीडिया डाटा लीक का भंडाफोड़ हुआ है। इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। साइबर पुलिस के मुताबिक इस डाटा लीक में सरकारी और गैर-सरकारी के करीब 16.8 करोड़ अकाउंट का डाटा चोरी हुआ है। इसमें 2.55 लाख सेना के अधिकारियों का भी डाटा शामिल है। इस डाटा लीक को देश का सबसे बड़ा डाटा लीक कहा जा रहा है।
इस पूरे गैंग को तेलंगाना की साइबराबाद पुलिस ने दबोचा है। ये लोग 140 अलग-अलग कैटेगरी में डाटा बेच रहे थे। इसमें सेना के जवानों के डाटा के अलावा देश के तमाम लोगों के फोन नंबर, NEET के छात्रों की निजी जानकारी आदि शामिल हैं। इसकी जानकारी साइबराबाद के पुलिस आयुक्त एम स्टीफन रवींद्र ने दी है।
इस मामले में सात डाटा ब्रोकर्स को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी नोएडा के एक कॉल सेंटर के जरिए डाटा इकट्ठा कर रहे थे। आरोपियों ने कबूल भी किया है कि इन चोरी किए गए डाटा को 100 साइबर ठगों को बेचा भी गया है।
- भारत में लॉन्च हुआ कम कीमत में दमदार फीचर्स वाला फोन, इसमें है 32MP सेल्फी कैमरा और बड़ी डिस्प्ले
- Jio Cricket plan: क्रिकेट के दीवानों के लिए जियो लाया नया रिचार्ज प्लान, डेली 3GB डाटा के साथ मिलेंगे ये फायदे
- 256GB स्टोरेज और एमोलेड डिस्प्ले वाला फोन, कीमत इतनी कम
- Asus ने एक साथ भारत में लॉन्च किए कई लैपटॉप, 28 मार्च से होगी बिक्री, जानें सभी फीचर्स