Asus ने एक साथ भारत में लॉन्च किए कई लैपटॉप, 28 मार्च से होगी बिक्री, जानें सभी फीचर्स
Asus ROG Strix Scar 17 में AMD Ryzen 9 7945HX प्रोसेसर के साथ 17 इंच की QHD डिस्प्ले है। इसमें 2TB SSD स्टोरेज मिलती है। ROG Zephyrus M16 के साथ नई डिजाइन लेकिन पहले वाले मॉडल का ही प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज मिलती है। इसमें Intel Core i9-13900H प्रोसेसर मिलता है।

विस्तार
ताइवान की कंपनी Asus ने भारतीय बाजार में अपने गेमिंग लैपटॉप सीरीज का Asus ROG का विस्तार किया है। Asus ने अपने इन लैपटॉप को सबसे पहले कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो (CES) 2023 में पेश किया था। Asus के नए लॉन्च लैपटॉप में Asus ROG Strix 16, 17 और 18 शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी ने Asus ROG Zephyrus M16 को भी पेश किया है।
Asus ROG Strix 16/17/18, Zephyrus M16 की कीमत
Asus ROG Strix 16, 17 और 18 और Zephyrus M16 को कंपनी की साइट के अलावा अमेजन और फ्लिपकार्ट पर देखा जा सकता है। सभी मॉडल की प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को कई एक्सेसीरीज मिलेंगी और 50,000 रुपये तक का सपोर्ट प्लान मिलेगा। इन एक्सेसीरीज मे ROG Gladius II mouse, Strix Go Core गेमिंग हेडफोन, Scope कीबोर्ड और 1+2 वारंटी मिलेगी. इसके अलावा तीन साल की एक्सिडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन मिलेगी।
Asus ROG Strix Scar 16 और 18 की स्पेसिफिकेशन
Asus ROG Strix Scar 16 और 18 के साथ Intel Core i9-13980HX प्रोसेसर के साथ Nvidia GeForce RTX 4090 GPU मिलेगा। Asus Scar 16 में 16 इंच की क्वाडएचडी डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 240Hz है। इसे एचडीआर और नॉन HDR दोनों फॉर्मेट में खरीदा जा सकेगा। Scar 18 में 18 इंच की QHD डिस्पले है। इसका एक वेरियंट फुल एचडी डिस्प्ले वाला भी है।
दोनों मॉडल का रिफ्रेश रेट 165Hz है। दोनों लैपटॉप के साथ 64GB DDR5 रैम और 4TB PCIe Gen4 SSD स्टोरेज मिलेगी। दोनों में 90Whr की बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए दोनों लैपटॉप में 2 USB-C 3.2 Gen2, एक Thunderbolt 4, एक 3.0 चार्जिंग पोर्ट और 2 USB-A 3.2 Gen2 पोर्ट के साथ 1 Ethernet पोर्ट, 1 HDMI 2.1 और 1 3.5mm ऑडियो जैक है।
Asus ROG Strix Scar 17 और ROG Zephyrus M16 की स्पेसिफिकेशन
Asus ROG Strix Scar 17 में AMD Ryzen 9 7945HX प्रोसेसर के साथ 17 इंच की QHD डिस्प्ले है। इसमें 2TB SSD स्टोरेज मिलती है। ROG Zephyrus M16 के साथ नई डिजाइन लेकिन पहले वाले मॉडल का ही प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज मिलती है। इसमें Intel Core i9-13900H प्रोसेसर मिलता है।
- 256GB स्टोरेज और एमोलेड डिस्प्ले वाला फोन, कीमत इतनी कम
- Interview: क्यों खास है Realme C55 का मिनी कैप्सूल, पढ़ें रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ का इंटरव्यू
- Samsung Galaxy A54 5G, Galaxy A34 5G की भारत में पहली सेल आज, लाइव कॉमर्स इवेंट में होगी बिक्री
- Youtube और Gmail नहीं कर रहे काम? ठप हुई गूगल की सर्विस!