चीनी TikTok को टक्कर देने वाले एप Mitron ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक करोड़ यूजर्स ने किया डाउनलोड

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 26 Jun 2020 04:59 PM IST
सार
विज्ञापन
indian mitron app makes new record crosses 1 crore downloads on google play store know about it
mitron app - फोटो : play store

    विस्तार

    चीनी शॉर्ट वीडियो मेकिंग एप टिक-टॉक को टक्कर देने वाले भारतीय मित्रों (Mitron) एप ने डाउनलोड के मामले में गूगल प्ले-स्टोर पर एक करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। आपको बता दें कि इस एप को दो महीने पहले लॉन्च किया गया था। हालांकि, इस एप ने बॉयकॉट चाइन महौल के चलते खुब लोकप्रियता बटोरी है। वहीं, अब यह मोबाइल एप प्ले-स्टोर पर 4.5 अंक की रेटिंग के साथ लिस्ट है।

    एप के फाउंडर्स ने जाहिर की खुशी

    फाउंडर्स शिवांक अग्रवाल और अनीष खंडेलवाल ने प्रेस रिलीज जारी करके एप के एक करोड़ डाउनलोड किए जाने की जानकारी साझा की है। शिवांक अग्रवाल का कहना है कि मित्रों एप लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हुआ है। इस एप ने टिक-टॉक जैसे एप को कड़ी टक्कर दी है। उन्होंने आगे कहा है हम बहुत खुश हैं और यह एप हर मामले में पूरी तरह से सुरक्षित है।

    विज्ञापन

    एप को लेकर हुआ था विवाद

    वीडियो मेकिंग एप मित्रों को लेकर हाल ही में विवाद हुआ था, जिसमें कहा जा रहा था कि पाकिस्तानी डेवपलर ने इसके सोर्स कोड खरीदे थे। लेकिन, इसके बाद एप के फाउंडर शिवांक अग्रवाल और अनीष खंडेलवाल ने इस एप की विश्वसनीयता का प्रमाण दिया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसे भी पढ़ें: समाचार के बदले प्रकाशनों को पैसे देगा गूगल, इन देशों से हुई शुरुआत

    यूजर्स ने की बग्स की शिकायत

    लॉन्च के कुछ समय के बाद यूजर्स ने मित्रों एप के प्लेटफॉर्म पर बग होने की शिकायत की थी। यूजर्स का कहना था कि इस प्लेटफॉर्म पर कई सारे बग्स हैं और इससे डाटा को खतरा हो सकता है। इसके बाद ही गूगल ने भी कुछ समय के लिए मित्रों एप को प्ले-स्टोर से हटा दिया था। इस दौरान विशेषज्ञों का कहना था कि हैकर्स इस एप को आसानी से हैक कर सकते हैं। साथ ही हैकर्स अन्य यूजर्स की पोस्ट पर कमेंट कर सकते हैं या फिर उन्हें मैसेज कर सकते हैं। हालांकि, अब यह एप बिना बग्स के गूगल प्ले-स्टोर पर उपलब्ध है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें