Google Photos हुआ अपडेट, यूजर्स को नए लोगो के साथ मिलेगा नया डिजाइन

विस्तार
दिग्गज सर्च इंजन कंपनी गूगल (Google) ने अपने खास प्लेटफॉर्म गूगल फोटो को अपडेट करने के एलान किया है। अब गूगल फोटो नए लोगो और डिजाइन के साथ नजर आएगा। यूजर्स को इस प्लेटफॉर्म में नया मैप व्यू, नए आइकन और तस्वीरें आर्गनाइज करने के लिए तीन टैब्स की सुविधा मिलेगी। हालांकि, कंपनी यूजर्स के लिए नया अपडेट अगले सप्ताह जारी करेगी। तो आइए जानते हैं गूगल फोटो के नए फीचर्स के बारे में विस्तार से...
शानदार डिजाइन
यूजर्स को नए गूगल फोटो एप में सर्च और लाइब्रेरी पेज समेत तीन टैब का लेआउट मिलेगा। यूजर्स को इसमें तस्वीरें और वीडियो पहले की तुलना में ज्यादा बड़ी दिखाई देंगी। साथ ही फोटो और वीडियो के बीच स्पेस भी कम होगा। इसके अलावा फोटो टैब में बड़े थंबनेल और ऑटो-वीडियो प्ले की सुविधा दी गई है।
इसे भी पढ़ें: OnePlus 8 स्मार्टफोन से भी पतली होगी OnePlus TV 2020 सीरीज
मेमोरीज फीचर
नए गूगल फोटो एप में मेमोरीज फीचर को जोड़ा गया है। यूजर्स इस फीचर के जरिए पिछले कुछ वर्षों की अपनी, अपने दोस्तों और परिवार के लोगों की अच्छी तस्वीरें और वीडियो देख पाएंगे।
गूगल फोटो एप में मिलेगा मैप व्यू
कंपनी ने यूजर्स की सुविधा के लिए गूगल फोटो एप में मैप व्यू को जोड़ा है। यूजर्स मैप व्यू के जरिए यह देख सकेंगे कि उन्होंने फोटो कहां क्लिक की हैं। हालांकि, इस फीचर का उपयोग करने के लिए यूजर्स को अपने फोन की लोकेशन को ऑन करना होगा।
लाइब्रेरी टैब फीचर
गूगल फोटो में लाइब्रेरी टैब फीचर को जोड़ा गया है। यूजर्स इस फीचर के जरिए अपनी तस्वीरों और वीडियो को एलबम के रूप में देख पाएंगे। साथ ही इससे वह आसानी से अपनी पुरानी तस्वीरों को भी खोज सकेंगे।