समाचार के बदले प्रकाशनों को पैसे देगा गूगल, इन देशों से हुई शुरुआत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 26 Jun 2020 02:00 PM IST
विज्ञापन
Google begins to pay for news starting with Australia, Brazil and Germany
Google News - फोटो : amarujala

    टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी गूगल ने नए लाइसेंसिंग प्रोग्राम का एलान किया है जिसके तहत न्यूज पब्लिशर्स को न्यूज के बदले पैसे दिए जाएंगे। गूगल के इस प्रोग्राम की शुरुआत फिलहाल ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील और जर्मनी में हुई है। इस प्रोग्राम के तहत गूगल हाई-क्वालिटी कंटेंट के लिए पब्लिशर्स को पैसे देगा।

    इस प्रोग्राम से न्यूज पब्लिशर्स को फायदा होगा, क्योंकि फिलहाल कमाई के लिए उनकी 80 फीसदी निर्भरता गूगल विज्ञापन पर है। इस प्रोग्राम की मदद से उनकी कमाई होगी और लोगों को बेहतर और ऑरिजनल कंटेंट भी मिलेंगे।

    विज्ञापन

    गूगल ने इसकी घोषणा करते हुए अपने एक बयान में कहा कि जल्द ही दुनियाभर के पब्लिशर्स इस प्रोग्राम का हिस्सा होंगे। दर्जनों देशों के न्यूज पब्लिशर्स गूगल न्यूज के साथ जुड़े हैं। गूगल के इस प्रोग्राम से स्थानीय और राष्ट्रीय दोनों तरह के पब्लिशर्स जुड़ सकेंगे। इस प्रोग्राम के तहत गूगल ऑडियो, वीडियो, फोटो और स्टोरी के लिए पैसे देगा। ये कंटेंट गूगल मोबाइल एप पर उपलब्ध होंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ऑडियो न्यूज की बात करें तो आप गूगल असिस्टेंट के जरिए प्ले न्यूज वॉयस कमांड देकर ऑडियो न्यूज (पॉडकास्ट) सुन सकते हैं। इसके अलावा पॉडकास्ट के लिए गूगल ने म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप स्पॉटिफाई से भी साझेदारी की है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें