Jugalbandi: भारत के पास भी होगा अपना AI टूल, चैटजीपीटी और गूगल बार्ड को मिलेगी टक्कर
Jugalbandi बॉट को सरकार के एआई असिस्टेंट AI4Bharat और माइक्रोसॉफ्ट Azure ओपनएआई सर्विस की मदद से तैयार किया जा रहा है। मेटा प्लेटफॉर्म के स्वामित्व वाली व्हाट्सएप मैसेजिंग सेवा पर काम करते हुए जुगलबंदी बॉट 10 भारतीय भाषाओं में प्रश्नों को समझने में सफल रहा।

विस्तार
अभी तक आप अन्य देशों द्वारा तैयार किए गए एआई टूल का इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन जल्द ही भारतीय एआई टूल भी आपको इस्तेमाल करने के लिए मिलने वाले हैं। माइक्रोसॉफ्ट और इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणी द्वारा समर्थित एक भारतीय रिसर्च ग्रुप Jugalbandi बॉट को तैयार कर रहा है जो कि ChatGPT की टक्कर का है। Jugalbandi भी एक एआई चैट टूल होगा जो हिंदी, अंग्रेजी समेत कई भाषाओं में लोगों के सवाल को जवाब देगा।
Jugalbandi बॉट को सरकार के एआई असिस्टेंट AI4Bharat और माइक्रोसॉफ्ट Azure ओपनएआई सर्विस की मदद से तैयार किया जा रहा है। मेटा प्लेटफॉर्म के स्वामित्व वाली व्हाट्सएप मैसेजिंग सेवा पर काम करते हुए जुगलबंदी बॉट 10 भारतीय भाषाओं में प्रश्नों को समझने में सफल रहा।
जुगलबंदी बॉट किसी भी सरकारी वेबसाइट को स्थानीय भाषा में अनुवाद कर सकता है। Microsoft ने जुगलबंदी को लेकर कहा है कि यह भारत जैसे देश में भाषा की समस्या को दूर करेगा। इतने बड़े देश में महज 11 फीसदी लोग ही अंग्रेजी में बात करते हैं.
जुगलबंदी के साथ भी Google Bard और Microsoft Bing जैसी दिक्कत है। कई बार Jugalbandi कुछ सवालों के ऐसे जवाब दे देता है कि मतिभ्रम की स्थिति पैदा हो जा रही है, हालांकि इस समस्या को दूर करने के लिए AI4Bharat काम कर रहा है।
- WWDC 2023: एपल के मेगा इवेंट में इन प्रोडक्ट पर रहेगी नजर, iOS 17 के लेकर VR हेडसेट तक, जानें सभी डिटेल्स
- Oneplus Nord CE 3 Lite review: क्या यह है 20 हजार की कीमत में बेस्ट 5G फोन? यहां मिलेगा हर सवाल का जवाब
- iQoo Neo 8 Series: कम कीमत में लॉन्च हुए दो फ्लैगशिप फोन, दमदार कैमरे के साथ मिलेगा पावरफुल प्रोसेसर
- नियामक के आगे झुका मेटा: शटरस्टॉक को बेचा Giphy, तीन साल पहले 3,300 करोड़ में खरीदा था