Oneplus Nord CE 3 Lite review: क्या यह है 20 हजार की कीमत में बेस्ट 5G फोन? यहां मिलेगा हर सवाल का जवाब

विशाल मैथिल
Wed, 24 May 2023 03:09 PM IST
सार

इस रिपोर्ट में हम आपको OnePlus Nord CE 3 Lite 5G के बारे में बैटरी, डिस्प्ले, परफॉरमेंस जैसी सभी जानकारी देने वाले हैं। चलिए इसका रिव्यू जानते हैं।

विज्ञापन
Oneplus Nord CE 3 Lite review is this the best 5G phone under 20k know everything
Oneplus Nord CE 3 Lite review - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    वनप्लस ने अपने सबसे सस्ते फोन OnePlus Nord CE 3 Lite 5G को हाल ही में भारत में लॉन्च किया है। इस फोन को 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले से लैस किया गया है। फोन में स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम का सपोर्ट मिलता है। फोन की शुरुआती कीमत 19,999 रुपये है। इस कीमत पर 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट मिलता है। फोन हमने करीब एक महीने तक इस्तेमाल किया है। यदि आप फोन को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको OnePlus Nord CE 3 Lite 5G के बारे में बैटरी, डिस्प्ले, परफॉरमेंस जैसी सभी जानकारी देने वाले हैं। चलिए इसका रिव्यू जानते हैं।

    Oneplus Nord CE 3 Lite review: डिजाइन

    Oneplus Nord CE 3 Lite review
    Oneplus Nord CE 3 Lite review - फोटो : अमर उजाला

    वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट की कुछ नई चीजों में से एक इसकी डिजाइन है। फोन के साथ ग्लोसी बैक पैनल और मिरर फिनिश दिया गया है, जो देखने में काफी अच्छा लगता है, लेकिन इस पर फिंगरप्रिंट काफी आते हैं। वहीं फोन के साथ फ्रंट में काफी कम बैजल्स के साथ पंच होल कैमरा मिलता है। डिजाइन और बिल्ड के मामले में फोन सही लगता है।

    विज्ञापन

    वनप्लस ने अपने लेटेस्ट बजट डिवाइस को अपडेटेड कैमरा मॉड्यूल डिजाइन और दो नए कलर के साथ एक नया लुक दिया है। अपने पुराने मॉडल के रैक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल की बजाय इस फोन के साथ दो स्क्वायर कैमरा रिंग मिलते हैं। हालांकि, फोन के रियर में ट्रिपल रियर कैमरा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Oneplus Nord CE 3 Lite review: क्या यह है 20 हजार की कीमत में बेस्ट 5G फोन? यहां मिलेगा हर सवाल का जवाब

    फोन के बटन और पोर्ट की बात करें तो इसके साथ राइट साइड पावर बटन मिलता है। पावर बटन फिंगरप्रिंट का भी काम करता है। लेफ्ट साइड में वॉल्यूम रॉकर है, यहां सिम ट्रे भी मिलता है। वहीं नीचे की ओर चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, स्पीकर, माइक्रोफोन और ऑडियो जैक मिलता है।

    कुल मिलाकर डिजाइन के मामले में फोन बाकी वनप्लस फोन से थोड़ा अलग लगता है। बैक पैनल पर जरूरत से ज्यादा फिंगरप्रिंट आते हैं। बाकी हमें इसका डिजाइन पसंद आया।

    Oneplus Nord CE 3 Lite review: डिस्प्ले और साउंड

    Oneplus Nord CE 3 Lite review
    Oneplus Nord CE 3 Lite review - फोटो : अमर उजाला

    Oneplus के सबसे किफायती फोन में 6.72 इंच का फुल एचडी प्लस LCD डिस्प्ले मिलता है, जो (1,800 x 2,400 पिक्सल) रिजॉल्यूशन के साथ आता है। डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट, 240 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 391 पीपीआई के साथ आता है। डिस्प्ले के साथ 680 निट्स की ब्राइटनेस और प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास का सपोर्ट मिलता है।

    Oneplus Nord CE 3 Lite review: क्या यह है 20 हजार की कीमत में बेस्ट 5G फोन? यहां मिलेगा हर सवाल का जवाब

    ब्राइटनेस और स्क्रॉलिंग के मामले में डिस्प्ले ठीक है, लेकिन कीमत के हिसाब से हमें डिस्प्ले के साथ उतना खास एक्सपीरियंस नहीं मिला। हालांकि, फोन के साथ ऑडियो आउटपुट काफी लाउड और क्लियर मिलता है। यहां आपको कोई दिक्कत नहीं मिलने वाली है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें