WWDC 2023: एपल के मेगा इवेंट में इन प्रोडक्ट पर रहेगी नजर, iOS 17 के लेकर VR हेडसेट तक, जानें सभी डिटेल्स
इस बार WWDC 2023 में Reality Pro AR हेडसेट से भी पर्दा उठ सकता है। कंपनी ने इसके लिए कई कई वर्चुअल रियलिटी एक्सपर्ट को आमंत्रित किया है।

विस्तार
एपल ने अपने वार्षिक इवेंट वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कांफ्रेंस यानी WWDC 2023 की तैयारी तेज कर दी हैं। इस इवेंट को 5 जून को एक कीनोट इवेंट से साथ शुरू किया जाएगा। कंपनी ने इसकी पुष्टि कर दी है। एपल ने डेवलपर कॉन्फ्रेंस के पहले दिन के शेड्यूल का खुलासा किया है। कंपनी द्वारा इवेंट में आईओएस, मैकओएस, आईपैडओएस, टीवीओएस और वॉचओएस ऑपरेटिंग सिस्टम के आगामी वर्जन का अनावरण करने की उम्मीद है। कंपनी इस इवेंट में अपने पहले मिक्स रियलिटी हेडसेट को भी पेश करने वाली है। कंपनी ने इसके लिए VR इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स को इवेंट में आमंत्रित किया है।
एपल ने घोषणा करते हुए कहा कि उसका WWDC 2023 मुख्य कार्यक्रम 5 जून को सुबह 10 बजे PDT (भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे) शुरू होगा। पिछले इवेंट की तरह, आप इसे एपल की वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, एपल टीवी प्लस एप और एपल डेवलपर एप के माध्यम से स्ट्रीम कर सकते हैं।
एक बार लाइव स्ट्रीम समाप्त हो जाने के बाद आप पूरे इवेंट को दोबारा भी देख सकते हैं। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे पीडीटी (6 जून को 2 बजे आईएसटी) और शाम 6:30 बजे पीडीटी (6 जून को 7 बजे आईएसटी) पर प्लेटफॉर्म स्टेट ऑफ द यूनियन का आयोजन होगा।
इस बार के एपल मेगा इवेंट में Reality Pro AR हेडसेट से भी पर्दा उठ सकता है। कंपनी ने इसके लिए कई कई वर्चुअल रियलिटी एक्सपर्ट को आमंत्रित किया है। आमंत्रित लोगों की लिस्ट में VR टेक्नोलॉजी-केंद्रित पब्लिकेशन और रोड टू VR, UploadVR और नॉर्मन चैन जैसे पत्रकार शामिल हैं। वीआर और एक्सआर क्रिएटर और पब्लिकेशन के इनवाइट से इस बात का दावा और पुख्ता हो जाता है कि कंपनी इस इवेंट में मिक्स रियलिटी हेडसेट को पेश करने वाली है।
पिछले कई महीनों में इस मिक्स रियलिटी हेडसेट को लेकर दावे किए जा रहे हैं। दावा है कि इसे रियलिटी प्रो कहा जाएगा। हेडसेट कथित तौर पर एक यूजर्स की आंखों के काफी करीब होगा और उन्हें अपने सराउंडिंग देखने के लिए बाहरी कैमरों की मदद से वर्चुअल वर्ल्ड देखने की सुविधा देगा।
- iQoo Neo 8 Series: कम कीमत में लॉन्च हुए दो फ्लैगशिप फोन, दमदार कैमरे के साथ मिलेगा पावरफुल प्रोसेसर
- Microsoft Build 2023: बिंग को मिला ChatGPT का सपोर्ट, जानें इवेंट की टॉप घोषणाएं
- Google Pay UPI: अब गूगल पे यूजर्स क्रेडिट कार्ड से भी कर सकेंगे यूपीआई पेमेंट, कंपनी ने जारी किया सपोर्ट
- iQoo Z7s vs iQoo Z7: 20 हजार की कीमत में कौन-सा फोन है बेस्ट? जानें दोनों में अंदर और खासियत