इंटरनेट के इस्तेमाल में भारत नंबर 1, अमेरिका और चीन को छोड़ा पीछे

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 31 Mar 2018 12:37 PM IST
विज्ञापन
Indian Become Number 1 in carry most Internet data in world
Internet User

    भारत में इंटरनेट का इस्तेमाल खूब हो रहा है और यही कारण है कि पिछले 1 साल में 4जी स्मार्टफोन की बिक्री काफी बढ़ गई है। तमाम तरह की विदेशी मोबाइल कंपनियों के लिए भारत ही मोबाइल का लॉन्चिंग पैड बना चुका है। इसी बीच भारत में डाटा के इस्तेमाल को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है जिसके मुताबिक पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल भारत में ही होता है।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले 1 साल में भारत में डाटा का इस्तेमाल 5 गुना तक बढ़ गया है। भारत में अब हर महीने करीब 2.1 एक्साबाइट डाटा का इस्तेमाल होता है जो कि उत्तरी अमेरिका, यूरोपियन यूनियन, लैटिन अमेरिका, चीन, इंस्टर्न यूरोप और अफ्रीका से भी ज्यादा है।

    विज्ञापन

    भारत में जियो की एंट्री ने इंटरनेट को एक नई गति और साथ ही डाटा की कीमतों को आसमान से जमीन पर पहुंचा दिया। अब हालत यह हो गई है कि इंटरनेट डाटा की कीमत भारत में 12 रुपये प्रति जीबी से 5 रुपये प्रति जीबी हो गई है। इसकी जानकारी जेफरीज के इक्यूटी एनालिस्ट पियूष नाहर ने दी। कीमतों में हुई कटौती प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों प्लान में देखी जा सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    डाटा की कीमतों में 60% तक की कमी ने इसकी खपत को बढ़ा दी है। देशभर में टॉप 4 टेलीकॉम ऑपरेटर्स द्वारा हो रहा डाटा इस्तेमाल पिछले साल के मुकाबले 5 गुना हो गया है। इसका सबसे बड़ा कारण वीडियो है। डाटा सस्ता होने के कारण यूजर्स मोबाइल वीडियो खूब देख रहे हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें