WhatsApp चैट पढ़ने वाले ऐप को Apple ने स्टोर से हटाया, गूगल प्ले-स्टोर पर अभी भी है

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 31 Mar 2018 10:54 AM IST
विज्ञापन
Apple taken down This app allows users to spy on their WhatsApp contacts
Chatwatch

    फेसबुक के डाटा लीक के बाद व्हाट्सऐप के डाटा लीक का एक मामला सामने आया था जो कि अब शांत हो गया है। अभी हाल ही में एप्पल प्ले-स्टोर पर चैटवॉच नाम से एक ऐप आया था जिसकी मदद से व्हाट्सऐप यूजर्स को ट्रैक किया जा सकता था.। वहीं अब इस ऐप को एप्पल ने अपने स्टोर से हटा दिया है। वहीं यह ऐप अभी भी एंड्रॉयड के लिए गूगल प्ले-स्टोर पर मौजूद है। गूगल प्ले-स्टोर पर यह ऐप ChatW के नाम से है। इस ऐप के जरिए कोई भी आपके व्हाट्सऐप चैट पर नजर रख सकता था और पता कर सकता था कि आप किस वक्त किससे बात कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं कैसे काम करता था यह ऐप ?

    ChatW
    ChatW

    इस ऐप की मदद से कोई भी अपने दोस्तों के व्हाट्सऐप चैट पर नजर रख सकता था। इस ऐप के जरिए यह भी पता चल सकता था कि आपके दो दोस्त कब ऑनलाइन थे और क्या बातें कर रहे थे? दरअसल यह ऐप व्हाट्सऐप के स्टेटस फीचर का फायदा उठाकर यूजर्स की जासूसी करता था। यह ऐप यह भी बता सकता है कि आपका दोस्त कब सोने जाता है। हालांकि यह एक ऐड ऐप था जिसके लिए आपको $1.99 यानी करीब 129.70 रुपये चुकाने पड़ते थे। वहीं एंड्रॉयड के लिए यह ऐप फ्री में प्ले-स्टोर पर मौजूद है।

    विज्ञापन

    इस ऐप को लेकर व्हाट्सऐप को ट्रैक करने वाले WABetaInfo ने कहा था कि इस ऐप से आपको परेशान की जरूरत नहीं है क्योंकि जिस फीचर की मदद से यह जासूसी करता है उसे अब बंद कर दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें