रिलायंस जियो ने प्राइम मेंबर्स को दिया तोहफा, अगले साल तक फ्री में जियो जी भरके

रिलायंस जियो की ओर से जिस प्राइम मेंबरशिप का आप सभी को इंतजार था, कंपनी ने उसकी घोषणा कर दी है। ऐसे में अगर आप एक जियो यूजर्स हैं तो आपको इस बात के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है कि 31 मार्च के बाद आपकी सर्विस बंद हो जाएगी या फिर आपने जो रिचार्ज कराया है उसका क्या होगा। रिलायंस जियो ने अपने सभी प्राइम यूजर्स को बड़ा तोहफा देते हुए प्राइम सर्विस की वैलिडिटी को बढ़ा दी है और आप निश्चिंत होकर एक साल तक जियो के शानदार ऑफर्स का आनंद ले सकेंगे। तो आइए जानते हैं कि 31 मार्च के बाद आपकी प्राइम सर्विस की वैलिडिटी कब तक बढ़ेगी और आपको क्या फायदे मिलेंगे।
31 मार्च के बाद भी जारी रहेगी प्राइम सर्विस, जानें नए प्लान के बारे में

सबसे पहले आपको बता दें कि रिलायंस जियो ने अपने प्राइम सर्विस की वैधता 1 साल के लिए बढ़ा दी है। ऐसे में अगर आप एक प्राइम यूजर्स हैं तो आपके लिए कंपनी ने तोहफा दिया है। अब आप एक साल और यानी 31 मार्च 2019 तक प्राइम मेंबर बने रहेंगे और आपको प्राइम मेंबर के सभी फायदे मिलेंगे। दूसरे शब्दों में कहें तो अगर आपने पहले से प्राइम सर्विस ली है तो अब आपको प्राइम सर्विस लेने की कोई जरूरत नहीं है।
वहीं जिन लोगों ने अभी तक प्राइम सर्विस नहीं ली है वे 31 मार्च 2018 तक अभी भी प्राइम सर्विस 99 रुपये में ले सकते हैं या फिर 1 अप्रैल से भी 99 रुपये देकर प्राइम सर्विस ली जा सकेगी। इसकी जानकारी कंपनी ने अपने एक बयान में दी है।