Vodafone लाया शानदार ऑफर, हर रोज जीत सकते हैं iPhone 8

Vodafone इंडिया ने अपने यूजर्स के लिए शानदार ऑफर का ऐलान किया है, हालांकि यह ऑफर मार्च से ही चल रहा है और 9 अप्रैल को खत्म होने वाला है। वोडाफोन ने ऑफर का नाम Pugathon गेम रखा है। इस गेम में आप हर रोज एक आईफोन 8 जीत सकते हैं। इसके अलावा इसके तहत हर रोज सभी यूजर्स को गिफ्ट कूपन भी मिल रहे हैं। तो आइए जानते हैं इस ऑफर की शर्तों के बारे में।
वोडाफोन Pugathon गेम की शर्तें और खेलने का तरीका

सबसे पहले आपको बता दें कि यह गेम सिर्फ माय वोडाफोन ऐप के जरिए ही खेला जा सकता है। यह गेम 30 दिनों का है जिसे जिसमें से अब सिर्फ 10 दिन बचे हैं। इस गेम को खेलने के लिए आपको माय वोडाफोन ऐप डाउनलोड करना है और उसमें साइन इन करना है। इसके बाद ऐप ओपन करने पर आपको इस गेम का नोटिफकेशन मिलेगा जिसमें आईफोन 8 की फोटो भी होगी।
अब आपको गेम खेलने के लिए Pug को ऐप में ढूंढ़ना है। हर रोज एक ही पग आपको मिलेगा। यह पग ऐप में किसी भी सेक्शन में हो सकता है। पग को देखते ही आपको उस पर टैप करना है। आईफोन 8 के विजेता की घोषणा रोज हो जाएगी जिसे आप ऐप में सबसे ऊपर दिख रहे आईफोन पर क्लिक करके देख सकते हैं। इसके अलावा 7 पग को इकट्ठा करने वाले एक यूजर को 2 लाख का इनाम मिलेगा जिसमें एप्पल वॉच, एप्पल टीवी, आईफोन, आईपैड शामिल हैं।