इंटरनेट यूजर्स के मामले में दूसरे नंबर पर भारत, जानें पहले पायदान पर कौन है

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 12 Jun 2019 05:38 PM IST
विज्ञापन
India second-largest internet market in World says Mary Meeker Report
Internet User - फोटो : Pixr8

    साल 2016 में जियो की लॉन्चिंग के साथ ही भारत में इंटरनेट को लेकर एक नई क्रांति हुई और देश में 4जी का जन्म हुआ। जियो के बाद एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया जैसी कंपनियों ने भी अपनी 4जी सेवा लॉन्च की। वहीं अब भारत समेत पूरी दुनिया 5जी का इंतजार कर रही है, लेकिन बड़ा सवाल इंटरनेट यूजर्स और इंटरनेट की स्पीड को लेकर है। अब Mary Meeker ने पूरी दुनिया में इंटरनेट यूजर्स और उसकी स्पीड को लेकर एक रिपोर्ट तैयार की है जिसमें कहा गया है कि भारत में इंटरनेट यूजर्स की संख्या 2017 के मुकाबले 49 फीसदी अधिक है। इए इस रिपोर्ट के बारे में जानते हैं।

    इंटरनेट यूजर्स के मामले में दूसरे नंबर पर भारत, जानें पहले पायदान पर कौन है

    मैरी मीकर की रिपोर्ट के मुताबिक पूरी दुनिया में कुल इंटरनेट यूजर्स की संख्या 3.8 बिलियन यानि 380 करोड़ हो गई है। इनमें से 53 फीसदी यूजर्स एशिया-पैसिफिक के हैं। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि पूरी दुनिया के कुल इंटरनेट यूजर्स में 12 प्रतिशत इंटरनेट उपयोगकर्ता (करीब 31 करोड़) भारत के हैं और वहीं इसमें चीन का 21 फीसदी यूजर्स के साथ पहले स्थान पर है। वहीं अमेरिका 8 फीसदी की संख्या के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं इसी साल मार्च में Kantar IMRB ICUBE की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि साल 2019 के अंत तक भारत में इंटरनेट यूजर्स की संख्या 62.7 करोड़ हो जाएगी।

    विज्ञापन

    पूरी दुनिया में इंटरनेट की स्पीड

    1. दक्षिण कोरिया- पहले पायदान पर दक्षिण कोरिया है। यहां 4G इंटरनेट की उपलब्धता 97.5 प्रतिशत है और यूजर्स को 52.4एमबीपीएस तक की डाउनलोडिंग स्पीड मिलती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    2. नॉर्व- स्पीड के मामले में नॉर्वे 48.2एमबीपीएस की स्पीड के साथ दूसरे नंबर पर है और यहां 4जी नेटवर्क की पहुंच 95.5 प्रतिशत है।

    3. जापान- यहां यूजर्स को 33 एमबीपीएस तक की स्पीड मिलती है और यहां 4G की 96.3 प्रतिशत है।

    4- हॉन्गकॉन्ग- यहां 4जी की डाउनलोडिंग स्पीड 16.7एमबीपीएस है। इसके साथ ही 4G इंटरनेट की उपलब्धता यहां 94.1 प्रतिशत है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें