रिलायंस जियो ने पेश किया एक और नया ऑफर, जानें इस बार क्या है खास

रिलायंस जियो अचानक से अपने ग्राहकों को फ्री ऑफर देने के लिए जानी जाती है। कंपनी ने अभी हाल ही में वर्ल्ड कप 2019 के दीवानों को फ्री में दिखाने का तोहफा दिया था, वहीं अब कंपनी ने एक और ऑफर की शुरुआत की है जो 3 जून से लेकर 14 जुलाई 2019 तक चलेगा। आइए जानते हैं जियो के इस नए ऑफर्स के बारे में...

दरअसल जियो का यह ऑफर 100 फीसदी कैशबैक की तरह ही है। जियो ने यह ऑफर अपने ही फैशन ब्रांड AJIO के साझेदारी के तहत पेश की है। इस ऑफर के तहत जियो के ग्राहकों को 100 कैशबैक मिलेगा और उस कैशबैक का इस्तेमाल AJIO पर खरीदारी में किया जा सकेगा।

जियो का यह ऑफर 198 रुपये और 399 रुपये वाले प्लान के साथ मिल रहा है। उदाहरण के लिए यदि आप 198 या 399 रुपये का जियो का रिचार्ज कराते हैं तो आपको 198 रुपये और 399 रुपये के कूपन भी कैशबैक के रूप में मिलेंगे जिनका इस्तेमाल आप AJIO पर शॉपिंग में कर सकेंगे। हालांकि इसके लिए कुछ शर्तें भी हैं...