Thomson ने भारत में एक साथ लॉन्च किए 4 एंड्रॉयड स्मार्ट TV

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 12 Jun 2019 04:08 PM IST
Thomson Tv launches a new range of Official Android TV India with starting price of Rs 29,999
Thomson TV - फोटो : amar ujala

    फ्रांस की कंज्यूमर ब्रांड Thomson ने भारत में चार नए एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं जिनमें 43 इंच, 49 इंच, 55 इंच औक 65 इंच के टीवी शामिल हैं। कंपनी का कहना है ये सभी प्रोडक्ट मेड इन इंडिया हैं। भारत में थॉमसन के ब्रांड के तहत टीवी तैयार करने वाली कंपनी एसपीपीएल के सीई अवनीत मारवा ने बताया कि थॉमसन का 65 इंच वाला भारत का पहला 4के टीवी है जिसमें एंड्रॉयड का सपोर्ट है।

    साथ ही भारत में बिकने वाला पहला 4के मेड इन इंडिया टीवी है। थॉमसन के इन टीवी में गूगल असिस्टेंट, नेटफ्लिक्स और अन्य 50 टीनी चैनल और गेम का सपोर्ट मिलेगा। इसमें क्रोम कास्ट, डॉल्बी ऑडियो, 2.5 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज मिलेगी। टीवी में एंड्रॉयड का ओरियो 8.0 वर्जन मिलेगा। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ भी मिलेगा। इन टीवी में आप गूगल प्ले-स्टोर से ऐप्स डाउनलोड कर सकेंगे। टीवी की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी, हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया है कि पहली सेल किस तारीख को है।

    थॉमसन टीवी की कीमतें

    43 इंच की कीमत 29,999 रुपये

    50 इंच की कीमत 34,999 रुपये

    55 इंच की कीमत 38,999 रुपये

    65 इंच की कीमत 59,999 रुपये

    गौरतलब है कि कंपनी ने इसी साल मार्च में अपना अब तक का पहला 40 इंच 4के स्मार्ट टीवी पेश किया है। थॉमसन ने इस टीवी का नाम WOW404 रखा है। इस टीवी की बिक्री फ्लिपकार्ट से 15 मार्च की रात 12 बजे यानि 16 मार्च को होगी। थॉमसन के इस टीवी की कीमत 20,999 रुपये है। यह थॉमसन टीवी का चौथा नया उत्पाद है जो स्मार्ट टीवी की श्रेणी में भारत में पेश किया जा रहा है।

    थॉमसन के WOW404 टीवी की खासियतों की बात करें तो इसमें यूट्यूब 4के वीडियो चलता है। साथ ही इसमें यूट्यूब जैसे 6 ऐप प्री-लोडेड मिलेंगे। इसमें एंड्रॉयड का वर्जन 7.1 नूगट दिया गया है। इस टीवी में 18 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट और नेटफ्लिक्स-अमेजन प्राइम वीडियो ऐप प्री-इंस्टॉल मिलेंगे। इस टीवी की डिस्प्ले में सैमसंग के पैनल का इस्तेमाल हुआ है।

    और पढ़ें...