अब BSNL यूजर्स को रोमिंग में भी मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग और इंटरनेट का मजा

सरकारी क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर शानदार तोहफा दिया है। बीएसएनएल के यूजर्स 15 अगस्त से रोमिंग में भी स्पेशल रिचार्ज के जरिये अनलिमिटेड कॉलिंग और इंटरनेट का मजा ले सकेंगे। बता दें कि इससे पहले रोमिंग में कोई भी मौजूदा टैरिफ पैक काम नहीं करता था।
ये भी पढ़ेंः RCom सिर्फ 14 रुपये में 1 साल के लिए दे रही है अनलिमिटेड डाटा
कंपनी ने अपने एक बयान में कहा कि 15 अगस्त 2017 से देश के 71वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय रोमिंग पर वॉयस या एसएमएस विशेष शुल्क वाउचर तथा कॉम्बो वाउचर्स को लागू किया जाता है। बता दें कि फ्री रोमिंग में इनकमिंगग और आउटगोइंग कॉल्स फ्री करने वाली देश की पहली टेलीकॉम कंपनी है। कंपनी ने 15 जून 2015 को रोमिंग फ्री कर दिया था।
ये भी पढ़ेंः अब SMS भेजकर बुक करें रिलायंस जियो 4G फोन, ये है तरीका
बता दें कि 15 अगस्त के खास मौके पर कई टेलीकॉम कंपनियों ने शानदार ऑफर्स की पेशकश की है। इसी कड़ी आरकॉम ने सिर्फ 70 रुपये में 1 साल तक रोज 1 जीबी डाटा वाला प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान के तहत 70 रुपये के रिचार्ज पर 56 रुपये का टॉकटाइम भी मिल रहा है।