सरकार ने गूगल, फेसबुक, व्हाट्सऐप को दिया आदेश, फटाफट हटाएं ब्लू वेल गेम के लिंक्स

खूनी खेल के नाम से मशहूर ऑनलाइन गेम ब्ले वेल दुनियाभर में बच्चों की जान ले रहा है। यह गेम बच्चों को इस तरह अपने आगोश में ले रहा है कि बच्चे इस गेम को पूरा करने के लिए जान देने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। वहीं भारत में इस गेम के कारण हुई कई बच्चों की मौत के बाद सरकार ने गूगल, फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप, माइक्रोसॉफ्ट और याहू जैसी कंपनियों से अपने प्लेटफॉर्म से Blue Whale Challenge गेम के लिंक्स को हटाने का आदेश दिया है।
ये भी पढ़ेंः क्या है 'खूनी खेल' Blue Whale जो ले रहा है बच्चों की जान? अपने बच्चों को ऐसे रखें गेम से दूर
आईटी मिनिस्ट्री ने इन सभी सोशल मीडिया साइट्स को निर्देश दिए हैं कि वह किसी भी तरह इस जानलेवा गेम ब्लू वेल चैलेंज को फैलने से रोकें। आईटी मिनिस्ट्री के बाद अब महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने भी होम मिनिस्टर और आई मिनिस्टर को इस गेम के लिंक्स को सोशल मीडिया से हटाने के लिए कड़े उठाने की गुजारिश की है।
ये भी पढ़ेंः ऑनलाइन गेम 'ब्लू व्हेल' का खुमार, 14 साल के बच्चे ने बिल्डिंग से लगाई छलांग
बता दें कि ब्लू वेल चैलेंज गेम को खूनी खेल कहा जा रहा है, क्योंकि इस गेम के सभी 50 टास्क जानलेवा हैं। इस गेम के शिकार सबसे ज्यादा बच्चे हो रहे हैं। इस गेम में हॉरर फिल्में देखना, नसें काटना, हाथ पर ब्लेड से ब्लू व्हेल का स्कैच बनाना और 50वें यानी आखिरी लेवल पर सुसाइड करने जैसे टास्क दिए जाते हैं और टास्क पूरा नहीं करने पर पूरे परिवार को मारने की धमकी दी जाती है। इस गेम को बनाने वाले Phillip Budeikin को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलिप ने पुलिस को बताया कि उसने यह गेम उन लोगों के लिए बनाया जो लोग जीना नहीं चाहते।