नोकिया 5 की ऑफलाइन बिक्री आज से शुरू, यहां से खरीदें

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 15 Aug 2017 11:11 AM IST
Nokia 5 goes to sale in India today from offline
Nokia 5

    नोकिया 5 का इंतजार खत्म हो गया है। आज से भारत में नोकिया 5 की बिक्री शुरू हो गई है। फोन को देश के 13 चुनिंदा शहरों में दुकानों से खरीदा जा सकता है। बता दें कि इससे पहले नोकिया 5 की ऑफलाइन बिक्री के लिए प्री-बुकिंग हो रही थी। नोकिया 5, नोकिया 3 और नोकिया 6 के साथ जून में भारत में लॉन्च हुआ था। इस फोन की बिक्री ऑनलाइन नहीं हो रही है।

    इन शहरों के रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा नोकिया 5

    नोकिया 5
    नोकिया 5

    जिन शहरों के रिटेल स्टोर से नोकिया 5 की बिक्री होगी उनमें अहमदाबाद, बैंगलुरू, कालीकट, चेन्नई, चंडीगढ़, दिल्ली-एनसीआर, हैदराबाद, इंदौर, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पुणे शामिल हैं। इन शबरों के सभी प्रमुख मोबाइल रिटेल स्टोर से आप फोन खरीद सकते हैं।

    नोकिया 5 की स्पेसिफिकेशन और कीमत

    Nokia 5
    Nokia 5

    नोकिया 5 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5.2 इंच की एचडी डिस्प्ले, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज है। कैमरे की बात करें तो फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर है।

    फोन में 3000mAh की बैटरी, यूएसबी सी टाइप पोर्ट, एंड्रॉयड 7.1.1 नूगट, डुअल सिम, 4जी 4G VoLTE, Wi-Fi और ब्लूटूथ है। नोकिया 5 टेंपर्ड ब्लू, सिल्वर, मैट ब्लैक और कॉपर कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। फोन की कीमत 12,899 रुपये है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें