शाओमी रेडमी नोट 4 में एक बार फिर लगी आग, जली युवक की जांघ !

शाओमी रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन में एक बार फिर से आग लगने की खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक फोन में आग लगने के कारण आंध्रप्रदेश का एक युवक जख्मी भी हो गया है। बता दें कि शाओमी रेडमी नोट 4 भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन है।
ये भी पढ़ेंः नोकिया 5 की ऑफलाइन बिक्री आज से शुरू, यहां से खरीदें
रेडमी नोट 4 में आग लगने की घटना आंध्रप्रदेश के ईस्ट गोदावरी जिले के रावुलापालेम (Ravulapalem) की है। sakshisakshi Post की रिपोर्ट के मुताबिक फोन में आग उस वक्त लगी जब युवक फोन को चार्ज करने के बाद पॉकेट में रखकर बाइक से अपनी दुकान पर जा रहा था। तभी फोन में आग लग गई। पॉकटे से फोन निकालकर फेंकने के कुछ देर बाद तक फोन जलता रहा। आग से युवक की जांघ भी जल गई है। युवक का नाम भावना सूर्यकिरण (Bhavana Suryakiran) बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ेंः Independence Day offer: Xiaomi के इन स्मार्टफोन पर मिल रही है भारी छूट
भावना ने 20 दिन पहले ही फोन को फ्लिपकार्ट से खरीदा था। वहीं भावना ने कंपनी से इस बारे में शिकायत भी की है। बता दें कि पिछले महीने भी रेडमी नोट 4 में आग लगने की एक रिपोर्ट आई थी जिसे शाओमी ने खारिज कर दिया था, हालांकि कंपनी ने यूजर्स को नया फोन भी दिया था।