सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया बड़ी स्क्रीन वाला गेमिंग मॉनिटर, OLED डिस्प्ले के साथ मिलेंगे कई दमदार फीचर्स
Samsung Odyssey G9 OLED गेमिंग मॉनिटर को नियो क्वांटम प्रोसेसर प्रो से लैस किया गया है और इसके साथ 49 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के साथ डुअल क्वाड हाई डेफिनिशन रिजॉल्यूशन मिलता है।

विस्तार
इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने आज भारत में अपने नए गेमिंग मॉनिटर Samsung Odyssey G9 OLED को लॉन्च कर दिया है। इस गेमिंग मॉनिटर को Odyssey G8 के अपग्रेडेशन के दौर पर पेश किया गया है। गेमिंग मॉनिटर को नियो क्वांटम प्रोसेसर प्रो से लैस किया गया है और इसके साथ 49 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के साथ डुअल क्वाड हाई डेफिनिशन रिजॉल्यूशन मिलता है। चलिए जानते हैं सैमसंग के नए गेमिंग मॉनिटर की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...
Samsung Odyssey G9 OLED की कीमत
सैमसंग ओडिसी G9 OLED गेमिंग मॉनिटर को सिंगल ब्लैक कलर में पेश किया गया है। भारत में इस मॉनिटर की कीमत 1,99,999 रुपये रखी गई है। Samsung Odyssey G9 OLED को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है। कंपनी चुनिंदा बैंक कार्ड से खरीदारी करने पर 3500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है।
Samsung Odyssey G9 OLED की स्पेसिफिकेशन
सैमसंग के नए गेमिंग मॉनिटर को 49 इंच OLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। डिस्प्ले के साथ 1800R क्यूरेचर, 240 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 0.03 रिस्पांस टाइम मिलता है। कंपनी का कहना है कि 49 इंच का Odyssey OLED G9 32:9 रेशियो के साथ डुअल क्वाड हाई डेफिनेशन (DQHD; 5,120 x 1,440) रिजॉल्यूशन देने वाला पहला OLED मॉनिटर है। बड़ा और चौड़ा स्क्रीन रेशियो यूजर्स को सुपर-अल्ट्रा वाइड दृश्यों का बेहतरीन अनुभव देता है।
मॉनिटर नियो क्वांटम प्रोसेसर प्रो से लैस है और इसके साथ सुपर स्मूथ गेमप्ले के लिए AMD FreeSync प्रीमियम प्रो का सपोर्ट मिलता है। मॉनिटर में ऑटो सोर्स स्विच+, बिल्ट-इन स्टीरियो स्पीकर और वॉइस असिस्टेंट सपोर्ट मिलता है। गेमिंग मॉनिटर में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, वाई-फाई, HDMI, Micro HDMI, USB व बिल्ट-इन Wireless LAN जैसे फीचर्स हैं। कंपनी का कहना है कि सैमसंग ओडिसी जी9 में IoT Hub के साथ स्मार्ट टीवी एक्सपीरियंस प्रोवाइड करता है।
- Candy Crush के दीवाने सिर्फ धोनी ही नहीं, इस बड़ी कंपनी के CEO भी खेलते हैं यह गेम
- 20 हजार की कीमत में सबसे दमदार फोन, मिलेगा 108MP कैमरा
- Upcoming Phone: अगले सप्ताह भारत में लॉन्च होंगे ये दमदार फोन, खरीदने की सोच रहे हैं तो देख लें लिस्ट
- Twitter Download Button: ट्विटर पर आया कमाल का फीचर, अब एक क्लिक में वीडियो कर सकेंगे डाउनलोड