Upcoming Phone: अगले सप्ताह भारत में लॉन्च होंगे ये दमदार फोन, खरीदने की सोच रहे हैं तो देख लें लिस्ट

इस महीने कई सारे स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया गया है। जून में मिड रेंज फोन Samsung Galaxy F54 5G, Realme 11 Pro Series और किफायती फोन Redmi 12C, Vivo Y36 और Infinix Note 30 5G जैसे फोन को लॉन्च किया गया। जुलाई के पहले हफ्ते में भी कई सारे फोन को भारत में लॉन्च किया जाएगा। जुलाई के पहले हफ्ते में ही वनप्लस के सबसे पॉपुलर फोन Oneplus Nord 3 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। वहीं ओप्पो, सैमसंग और मोटोरोला अपने फोन को लॉन्च करने वाले हैं। चलिए जानते हैं अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होने वाले दमदार फोन के बारे में...

OnePlus Nord 3 और Nord CE 3 5G
वनप्लस के OnePlus Nord 3 और Nord CE 3 5G को भी जुलाई के पहले हफ्ते में भारत में लॉन्च किया जाएगा। दोनों फोन को 5 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। OnePlus Nord 3 की शुरुआती कीमत लगभग 30 हजार और Nord CE 3 5G की शुरुआती कीमत लगभग 25 हजार रुपये हो सकती है। बता दें कि अब तक कंपनी ने फोन की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। OnePlus Nord 3 में 1.5K रिजॉल्यूशन वाली 6.74 इंच एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, Dimensity 9000 प्रोसेसर के साथ 16 जीबी तक रैम का सपोर्ट मिलेगा। वहीं Nord CE 3 5G में 6.7 इंच का एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz का रिफ्रेश रेट और Snapdragon 782G प्रोसेसर मिलेगा।

iQoo Neo 7 Pro 5G
स्मार्टफोन ब्रांड आईकू भी अपने नए गेमिंग फोन iQoo Neo 7 Pro 5G को भारत में लॉन्च करने वाला है। इस फोन को भारत में 4 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा और इसमें स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर होने की पुष्टि की गई है। लीक्स के अनुसार iQoo Neo 7 Pro 5G को 35,000 रुपये की कीमत पर पेश किया जा सकता है। iQoo Neo 7 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा मिलेगा। फोन की माइक्रो साइट को भी अमेजन पर लाइव कर दिया गया है।
- Twitter Download Button: ट्विटर पर आया कमाल का फीचर, अब एक क्लिक में वीडियो कर सकेंगे डाउनलोड
- Twitter: कर्नाटक हाई कोर्ट से ट्विटर की याचिका खारिज, जुर्माना भी लगा, केंद्रीय मंत्री ने डोर्सी को घेरा
- हैकिंग अलर्ट! जासूसी एप LetMeSpy हुआ हैक, हजारों यूजर्स की पर्सनल जानकारी चोरी
- टेस्ला पावर यूएसए ने भारत में लॉन्च किया इनोवेटिव अल्कलाइन वाटर प्यूरीफायर, लाइव देख सकेंगे टीडीएस