Candy Crush के दीवाने सिर्फ धोनी ही नहीं, इस बड़ी कंपनी के CEO भी खेलते हैं यह गेम

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 30 Jun 2023 05:38 PM IST
सार

Candy Crush एक पॉपुलर मोबाइल गेम है जिसके दुनिया भर में लाखों प्लेयर्स हैं। हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के फ्लाइट के दौरान गेम खेलने का वीडियो वायरल हुआ था।

विज्ञापन
MS Dhoni is not only crazy about Candy Crush Microsoft CEO Satya Nadella also plays this game
candy crush mobile new - फोटो : istock

    विस्तार

    कुछ दिन पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को फ्लाइट में कैंडी क्रश गेम खेलते हुए देखा गया था और इस वीडियो ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। जिसके बाद कैंडी क्रश ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा और देखते ही देखते तीन घंटे के अंदर 36 लाख लोगों ने यह गेम अपने फोन में डाउनलोड कर लिया। और अब, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने स्वीकार किया है कि वह भी कैंडी क्रश के खिलाड़ी हैं।

    माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने कहा कि वह कैंडी क्रश गेम खेलते हैं। नडेला सैन फ्रांसिस्को संघीय अदालत में माइक्रोसॉफ्ट के एक्टिविजन ब्लिजार्ड के प्रस्तावित अधिग्रहण सौदे का बचाव कर रहे थे। गवाही देते समय, नडेला ने जज के साथ हल्के-फुल्के पल साझा किए और जब जज ने उनसे लोकप्रिय मोबाइल गेम के बारे में पूछा तो उन्होंने कैंडी क्रश खेलने की बात स्वीकार की। फॉर्च्यून की रिपोर्ट के अनुसार, नडेला ने कहा, 'मैं इसे खेलता हूं'। उन्होंने कहा कि वह कॉल ऑफ ड्यूटी भी खेलते हैं। उनके जवाब से अदालत में हंसी गूंज उठी।

    विज्ञापन

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नडेला ने यह भी कहा कि उनका लक्ष्य एक्टिविजन गेम्स को अधिक से अधिक प्लेटफार्मों पर लाना है, जैसे माइक्रोसॉफ्ट ने अपने पारंपरिक सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट के साथ किया है। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ ने कथित तौर पर कहा कि उन्हें एक्टिविजन के कंसोल गेम, पीसी गेम और विशेष रूप मोबाइल गेम पसंद हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें