आइडिया ने पेश किया जियो का तोड़, मिलेगा 84GB डाटा

रिलायंस जियो के नए धन धना धन प्लान के टक्कर में एयरसेल के बाद आइडिया ने भी एक प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में 84 जीबी डाटा मिल रहा है जिसमें प्रतिदिन डाटा यूज की सीमा 1 जीबी होगी। इससे पहले गुरुवार को एयरसेल ने भी 84 जीबी डाटा वाला प्लान लॉन्च किया था।
क्या है आइडिया का नया 84 जीबी डाटा वाला प्लान?

सबसे पहले बता दें कि यह प्लान आइडिया के प्री-पेड ग्राहकों के लिए है। इस प्लान में 84 जीबी डाटा 84 दिनों के लिए मिल रहा है। रोज डाटा यूज की सीमा 1 जीबी है। इसके अलावा रोज अधिकतम 300 मिनट फ्री कॉलिंग की जा सकेगी, वहीं सप्ताह भर मे 1200 मिनट कॉलिंग कर सकेंगे।
फ्री कॉलिंग के बाद 30 पैसे प्रतिमिनट की दर से शुल्क लगेगा। आइडिया के इस प्लान की कीमत 453 रुपये है। इसके अलावा कंपनी ने 16 रुपये का भी एक रिचार्ज पैक पेश किया है जिसमें 1 घंटे के लिए अनलिमिटेड 3जी डाटा का मजा मिलेगा।
बता दें कि गुरुवार को ही जियो की टक्कर में एयरसेल ने 348 रुपये का प्लान पेश किया है जिसमें 84 दिनों तक 84 जीबी डाटा दिया जा रहा है। साथ ही सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी कॉलिंग मिलेगी। यह प्लान 2G,3G और 4G नेटवर्क के लिए है, हालांकि इंटरनेट की मैक्सिमम स्पीड 3जी होगी।