आसूस जेनफोन एआर हुआ लॉन्च, इसमें है 8GB रैम, 128GB स्टोरेज

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 13 Jul 2017 04:44 PM IST
विज्ञापन
Asus ZenFone AR launched in India with 8GB Ram and 1258GB storage
Asus ZenFone AR

    आसूस ने अपना नया फोन आसुस जेनफोन एआर भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें दिया गया 23 मेगापिक्सल का खास कैमरा, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है। फोन की बिक्री 4 बजे से फ्लिपकार्ट पर शुरू हो चुकी है।

    आसूस जेनफोन एआर की स्पेसिफिकेशन और कीमत

    Asus ZenFone AR
    Asus ZenFone AR - फोटो : androidheadlines

    इसमें 5.7 इंच सुपर एमोलेड क्वॉडएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर दिया गया है जिसे टैंगो के लिए कस्टमाइज किया गया है। यह प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 821 गूगल टैंगो और गूगल डेड्रीम वीआर को सपोर्ट करेगा। वहीं फोन में वैपर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है जिससे फोन गर्म नहीं होगा।

    विज्ञापन

    कैमरे की बात करें तो आसूस जेनफोन एआर में 23 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स318 कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। कैमरा 4के वीडियो रिकॉर्डिंग में सक्षम है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। फोन का फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। फोन में 3300mAh की बैटरी हो जो क्विक चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन की कीमत 49,999 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आसूस जेनफोन एआर के साथ मिलने वाले ऑफर

    फोन के साथ जियो की ओर से 100 जीबी एक्स्ट्रा डाटा मिलेगा, हालांकि यह प्राइम मेंबर के लिए है। साथ ही यह ऑफर मार्च 2018 तक 10 रिचार्ज पर मिलेगा। इसके अलावा फोन के गूगल के वर्चुअल रियलिटी हेडसेट खरीदने पर 2,500 रुपये की छूट भी दी जाएगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें