गूगल ने बैकअप के लिए लॉन्च किया नया टूल, मिलेगी 15GB तक की फ्री स्टोरेज
विज्ञापन

गूगल ने आखिरकार फाइल बैकअप के लिए नया ऐप बैकअप और सिंक लॉन्च कर ही दिया है। इस ऐप की मदद से आप अपने कंप्यूटर में पड़ीं फाइलों का ऑटोमेटिक बैकअप आसानी से गूगल क्लाउड पर ले सकते हैं। बड़ी बात यह है कि क्लाउड पर स्टोरेज के लिए गूगल आपसे पैसे नहीं लेगा। फिलहाल क्लाउड पर 15 जीबी तक की फ्री स्टोरेज दी गई है। यह टूल विंडोज और मैक के लिए उपलब्ध हो गया है।
ऐसे करें गूगल के नए बैकअप टूल डाउनलोड और इस्तेमाल

सबसे पहले अपने सिस्टम इस टूल को डाउनलोड करें। फिर इंस्टॉल करने के बाद आपको फोल्डर बैकअप के लिए फोल्डर्स सेलेक्ट करने का विकल्प मिलेगा। अब जिन फोल्डर्स या फाइल का बैकअप लेना है उन्हें सेलेक्ट करें और उसकी क्वालिटी भी सेलेक्ट करें। इसके बाद आपको फोल्डर लोकेशन का ऑप्शन मिलेगा। ऐसा करने के बाद आपके फोल्डर्स गूगल क्लाउड पर स्टोर हो जाएंगे और इसके बाद अपने आप सिंक होते रहेंगे
विज्ञापन