माइक्रोसॉफ्ट का यह ऐप दृष्टिहीन यूजर्स को दिखाएगा दुनिया

माइक्रोसॉफ्ट ने एक फ्री आईओएस कैमरा ऐप लॉन्च किया है जिसका नाम Seeing AI है। यह एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड ऐप है। यह ऐप दृष्टिहीन यूजर्स के लिए तोहफा साबित होगा, क्योंकि यह ऐप सामने दिख रही चीजों के बारे में बोलकर यूजर्स को बताएगा। AI बेस्ड यह ऐप यह भी बता सकता है कि आपके रेस्टोरेंट का बिल कितना आया है। इस ऐप को ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
सीईंग एई ऐप के फीचर्स
इस कैमरे ऐप को किसी भी चीज के सामने होल्ड करने पर यह उस चीज के बारे में सबकुछ बता देगा। माइक्रोसॉफ्ट का इस ऐप के बारे में कहना है कि यह ऐप विजुअल्स को ऑडियो में बदल देगा। यह ऐप लोगों का चेहरा के साथ-साथ उनकी उम्र और इमोशन जैसी जानकारियां भी दे सकता है।
जो लोग अपनी आंखों से देख नहीं सकते, वैसे लोग इस ऐप की मदद से किताब पढ़ सकते हैं। इस ऐप में क्यूआर कोड पढ़ने के लिए ऑडियो इंडिकेटर भी दिया गया है। बता दें कि इस तरह की तकनीक पर गूगल, फेसबुक, एप्पल और अमेजॉन जैसी कंपनियां भी काम कर रही हैं।