Idea का Jio को करारा जवाब, 309 रुपये में रोज 1.5GB डाटा

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 27 Dec 2017 12:43 PM IST
विज्ञापन
Idea Cellular offers 1.5GB Data Per Day With the Rs 309 Tariff Plan to counter Jio
Idea Offer

    Idea ने रिलायंस जियो पर हमला बोलते हुए नया अपने प्लान को अपडेट कर दिया है। कंपनी ने अपने सबसे पोपुलर 309 रुपये वाले प्लान को अपडेट करते हुए अब ज्यादा डाटा देने का ऐलान किया है। आइडिया के 309 रुपये वाले प्लान में अब रोज 1.5 जीबी डाटा यानी 42 जीबी डाटा मिलेगा।

    साथ में अनलिमिटेड कॉलिंग और रोमिंग भी फ्री

    Idea
    Idea

    आइडिया के इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इसमें डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और रोमिंग में भी आउटगोइंग फ्री होगी। इसके अलावा इसमें रोज 100 मैसेज भी मिलेंगे, हालांकि प्रतिदिन कॉलिंग की सीमा 250 मिनट और सप्ताह में 1,000 मिनट होगी। बता दें कि जियो ने हाल ही में 199 और 299 रुपये का नया प्लान पेश किया है। 199 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों तक रोज 1.2 जीबी और 299 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों तक रोज 2 जीबी डाटा मिलेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें