Huawei Kirin A1 वियरेबल चिपसेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिलेगा BT 5.1 का सपोर्ट

Huawei ने भारतीय बाजार में दुनिया का पहला 'ऑल इन वन' वियरेबल (पहनने योग्य) डिवाइस चिपसेट Kirin A1 पेश करने का एलान किया है। हुवावे का Kirin A1 प्रोसेसर अगले महीने लॉन्च होगा। Kirin A1 की खासियतों की बात करें तो इसका इस्तेमाल स्मार्टवॉच से लेकर स्मार्ट ग्लास और इयरबड्स तक में हो सकेगा। इसके अलावा इस चिपसेट में ब्लूटूथ 5.1 का सपोर्ट मिलेगा और बैटरी लाइफ पहले के मुकाबले बेहतर होगी।
हुवावे की Kirin A1 चिपसेट अल्ट्रा एनर्जी एफिसियंट प्रोसेसर है जिसका एनर्जी कंजप्शन रेट 10uA/MHz है, जबकि बाजार में मौजूद अन्य चिपसेट का एनर्जी कंजप्शन रेट 30uA/MHZ है। इसके अलावा इसमें खई सारे सेंसर हैं जिनमें कैपेसिटीव सेंसर, ऑप्टिकल हर्ट रेट सेंसर और सिक्स एक्सिस जैसे सेंसर्स शामिल हैं।

किरिन ए1 चिपसेट की अधिकतम फ्रीक्वेंसी 200MHz है जिसे लेकर रियल टाइम और सटीक हर्ट रेट मॉनिटरिंग का दावा किया गया है। हुवावे किरिन ए1 प्रोसेसर दुनिया का पहला ऐसा वियरेबल प्रोसेसर है जिसमें ब्लूटूथ 5.1 का सपोर्ट है। इसमें डुअल चैनल ब्लूटूथ कम्यूनिकेशन है। इस चिपसेट की ब्लूटूथ ट्रांसफर रेट 2.3एमबीपीएस है।
Huawei Watch GT 2 में मिल सकता है किरिन ए1 का सपोर्ट
खबर यह भी है कि हुवावे भारत में वियरेबल बाजार में किरिन ए1 प्रोसेसर के साथ अपनी नई स्मार्टवॉच हुवावे वॉच जीटी2 (Huawei Watch GT 2) लॉन्च करने वाली है। ऐसे में हुवावे वॉच जीटी2 में तमाम फीचर होने के बाद भी लंबी बैटरी लाइफ मिलेगी।