Huawei तैयार कर रही है खुद का मैपिंग एप, गूगल मैप्स से होगा मुकाबला

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 16 Aug 2019 12:32 PM IST
Huawei is building its own maps app called Map Kit against Google Maps with help of Yandex
huawei - फोटो : blog.allo.ua

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता और दुनिया की दूसरी बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे अपना ऑपरेटिंग सिस्टम हार्मोनीओएस लॉन्च करने के बाद अपना मैप भी तैयार कर रही है। हुवावे के मैप का नाम Map Kit होगा जिसका सीधा मुकाबला गूगल के मैप्स से होगा।

    ये भी पढ़ेंः Jio Postpaid Plus: क्या है जियो की यह नई सेवा और क्या होंगे फायदे

    चाइना डेली रिपोर्ट के मुताबिक हुवावे अपने मैप किट पर बड़े जोर-शोर के साथ काम कर रही है। हुवावे मैप्स की सर्विस 150 दिनों में लॉन्च की जाएगी। हुवावे मैप्स किट में लोकल मैपिंग भी होगी। इसके अलावा इसमें दुनियाभर की करीब 40 भाषाओं का सपोर्ट मिलेगा। हुवावे मैप किट में रियल टाइम ट्रैफिक की जानकारी और ऑग्यूमेंट रियलिटी का भी सपोर्ट मिलेगा।

    ये भी पढ़ेंः Airtel के 5 प्री-पेड प्लान जिनमें डेली डाटा लिमिट नहीं है, वैधता 336 दिनों तक की

    Huawei ने अपने मैप के लिए रूस की गूगल कही जाने वाली कंपनी Yandex के साथ साझेदारी की है। यांडेक्स के अलावा हुवावे ने Booking.com के साथ भी पार्टनरशिप की है। बता दें कि कि हुवावे ने कुछ दिन पहले ही गूगल के एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम की टक्कर में अपना ऑपरेटिंग सिस्मट पेश किया है जिनका इस्तेमाल मोबाइल, लैपटॉप, स्मार्टवॉच और टेलीविजन में होगा।

    गौरतलब है कि इसी साल मई में अमेरिका ने हुवावे को अमेरिकी एनटिटी लिस्ट में डाल दिया गया था जिसके बाद हुवावे किसी भी अमेरिकी कंपनी के साथ कारोबार नहीं कर सकती थी, हालांकि बाद में हुवावे पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया। हुवावे पर अपनी डिवाइस के जरिए अमेरिकी नागरिकों की जासूसी का आरोप लगा था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें