Airtel के 5 प्री-पेड प्लान जिनमें डेली डाटा लिमिट नहीं है, वैधता 336 दिनों तक की

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 14 Aug 2019 01:11 PM IST
विज्ञापन
Airtel best Prepaid Plans With No Daily Data Cap starting price from Rs 97
Airtel No Daily Data Cap Plan - फोटो : amar ujala

    एयरटेल के कई प्री-पेड प्लान बाजार में हैं। यदि आपके पास भी एयरटेल का सिम कार्ड है तो जाहिर-सी बात है कि आपने भी कोई-ना-कोई अनलिमिटेड प्लान लिया होगा। एयरटेल के कुछ प्री-पेड प्लान ऐसे हैं जिनमें हर रोज कुछ जीबी डाटा मिलता है, वहीं कुछ प्लान ऐसे भी हैं जिनमें हर रोज नहीं, बल्कि एक ही बार कुछ जीबी डाटा मिल जाता है। तो आइए ऐसे ही कुछ 5 प्लान के बारे में जानते हैं।

    airtel
    airtel

    148 रुपये का प्लान

    एयरटेल के 148 रुपये वाले प्री-पेड प्लान में कुल 3 जीबी डाटा मिलता है और इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 100 एसएमएस भी मिलेंगे। इसके अलावा इस प्लान में एयरटेल म्यूजिक और एयरटेल टीवी प्रीमियम टीवी का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

    Airtel
    Airtel - फोटो : amar ujala

    129 रुपये का प्लान

    इस प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ 2 जीबी डाटा मिलता है। इसमें भी सभी नेटवर्क पर 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इस प्लान में भी हर रोज 100 एसएमएस मिलेगा और एयरटेल म्यूजिक और एयरटेल टीवी प्रीमियम टीवी का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें