WhatsApp ला रहा है अब तक का सबसे बड़ा सिक्योरिटी फीचर, कोई नहीं पढ़ पाएगा आपका चैट

फेसबुक के स्वामित्व वाला इंस्टैंट मल्टीमिडिया मैसेजिंग एप WhatsApp लगातार अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर और अपडेट जारी करते रहता है। इसका फायदा भी WhatsApp को हुआ है कि लोग अब टेक्स्ट मैसेजिंग की जगह व्हाट्सएप मैसेज करने लगे हैं और आज व्हाट्सएप दुनियाभर के तमाम लोगों के लिए अहम मैसेजिंग एप हो गया है।

व्हाट्सएप अपने यूजर्स की सिक्योरिटी के लिए बीटा वर्जन पर नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। हाल ही में Wabetainfo द्वारा जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने व्हाट्सएप में सिक्टोरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट देने की तैयारी कर रही है।

व्हाट्सएप का यह फीचर एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.19.221 पर देखा जा सकता है। नए अपडेट के बाद व्हाट्सएप एप को ओपन करने के लिए यूजर्स को फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल करना होगा, हालांकि सेटिंग्स में जाकर पहले इसे फीचर को एक्टिव करना होगा।