Zoook ने भारत में लॉन्च किया नया ब्लूटूथ इयरफोन, कीमत सिर्फ 999 रुपये

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 02 Dec 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
Zoook launches Upbeat Sports Wireless Bluetooth Headphones with built-in mic
Zoook Upbeat Sports Wireless earphone - फोटो : amar ujala

    फ्रांस की कंपनी Zoook ने भारत में अपना नया ब्लूटूथ वायरलेस स्पोर्ट्स इयरफोन (Upbeat Sports Wireless Bluetooth) पेश किया है। कंपनी का दावा है कि इस हेडफोन में शानदार ऑडियो मिलेगी। कनेक्टिविटी के लिए इस इयरफोनमें ब्लूटूथ 5.0 मिलेगा। इसके अलावा यह हेडफोन वाटरप्रूफ और स्वेटप्रूफ है।.

    Zoook ने इसमें बेहतर ऑडियो के लिए aptX HD दिया है। इसके अलावा फोन पर बात करने के लिए इसमें माइक भी दिया गया है। कॉलिंग के लिए इसमें अलग से बटन भी दिया गया है जिसके जरिए आप री-डायल भी कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Zoook Jazz Duo Review : ब्लूटूथ स्पीकर के साथ कॉम्पैक्ट डिजाइन वाला एक बजट हेडफोन

    Zoook के इस इयरफोनमें 70mAh की बैटरी दी गई है जिसे लेकर कंपनी ने 5 घंटे के बैटरी बैकअप और 100 घंटे का स्टैंडबाय का दावा किया है। इस इयरफोनकी कीमत 999 रुपये है जिसे ऑफलाइन और स्टोर से खरीदा जा सकता है। यह सिर्फ एक ही कलर ब्लैक में मौजूद है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि इससे पहले कंपनी भारतीय बाजार में Jazz Duo हेडफोन लॉन्च किया है। Jazz Duo की खासियत यह है कि इसमें हेडफोन के साथ-साथ ब्लूटूथ 3 वॉट का स्पीकर भी दिया गया है। इस हेडफोन में स्पीकर्स, कॉलिंग और एफएम जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसकी कीमत 2,229 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें