Twitter के 11वें जन्मदिन पर जानिए कुछ सीक्रेट फीचर

amarujala.com- Written by: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 21 Mar 2017 03:53 PM IST
विज्ञापन
happy birthday twitter know some secret feature
- फोटो : Ryan Marketing

    Twitter आज 11 साल का हो गया है। 21 मार्च 2006 में इसका जन्म हुआ था। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस ट्विटर पर मंथली 31.3 करोड़ यूजर्स एक्टिव हैं। आज ट्विटर के 11वें जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं इसके 10 सीक्रेट फीचर जो शायद आप नहीं जानते हैं।

    1. ट्वीट को शिड्यूल करें

    ट्विटर
    ट्विटर

    क्या आप जानते हैं कि आप अपने ट्वीट को शिड्यूल भी कर सकते हैं। इसके लिए ads.twitter.com पर जाएं और लॉगइन करें। इसके बाद ‘compose tweet’ के बटन पर क्लिक करें। अब आपके सामने scheduling का टैब ओपन हो जाएगा।

    विज्ञापन

    2. 140 कैरेक्टर से ज्यादा लिखें

    ट्विटर
    ट्विटर

    आमतौर पर हम ट्विटर पर 140 कैरेक्टर ही लिख पाते हैं, लेकिन एक ट्रिक से आप इससे ज्यादा कैरेक्टर भी लिख सकते हैं। इसके लिए मोबाइल के नोटपैड या नोटबुक में अपने ट्वीट को लिखें और उसका स्क्रीनशॉट ले लें और शेयर कर दें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    3. ट्विटर शॉर्टकट की-बोर्ड

    ट्विटर
    ट्विटर

    ट्विटर पर आप शॉर्टकट की-बोर्ड का इस्तेमाल पर तेजी से ट्वीट कर सकते हैं। जैसे- नए ट्वीट के लिए N, लाइक के लिए L, रिप्लाई के लिए R, री-ट्वीट के लिए T।

    4. ट्विटर एनालिटिक्स

    ट्विटर
    ट्विटर

    आप ट्वीट करते हैं और कई बार री-ट्वीट करते हैं लेकिन पता नहीं चलता कि आपके ट्वीट को कितने लोगों ने देखा, क्योंकि लाइक और री-ट्वीट का नोटिफिकेशन तो आता है। इसके लिए ट्वीट के नीचे बने तीन डॉट पर क्लिक करें। यहां आपके ट्वीट, उसके हैसटटैग, ट्वीट इंगेजमेंट की पूरी डिटेल मिल जाएगी। इसमें आप सप्ताह और महीने की भी रिपोर्ट देख सकते हैं।

    5. ट्वीट को पिन टू टॉप करें

    ट्विटर
    ट्विटर

    आप किसी खास ट्वीट को अपनी प्रोफाइल के टॉप पर पिन भी कर सकते हैं, ठीक उसी प्रकार जैसे आप फेसबुक पर करते हैं। जिस ट्वीट को पिन करना चाहते हैं उसे चुनें और ट्वीट के राइट साइड में ऊपर मोर पर क्लिक करें। यहां आपको पिन टू टॉप का ऑप्शन मिल जाएगा।

    6. ट्वीट को एम्बेडड करें

    ट्विटर
    ट्विटर

    कई बार आप कुछ लिखते हैं और उसकी पुष्टि के लिए ट्वीट को डालना चाहते हैं तो आपको स्क्रीनशॉट लेने की जरूरत नहीं है। आप उस ट्वीट को अपने आर्टिकल में एम्बेडड कर सकते हैं। इसके लिए ट्वीट के राइट साइड में ऊपर मोर पर क्लिक करें। अब एम्बेडेड ट्वीट को चुनें।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें