सैमसंग गैलेक्सी S8 और S8 प्लस की कीमतों का हुआ खुलासा

सैमसंग की मोस्ट अवेडेट सैमसंग गैलेक्सी एस8 और एस8 प्लस को लेकर में काफी क्रेज है। फोन की लॉन्चिंग से पहले उसके स्पेसिफिकेशन रोज लीक हो रहे हैं। फोन की लॉन्चिंग 29 मार्च को न्यूयॉर्क में होने वाली है। अब हालिया लीक हुई रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी एस8 और एस8 प्लस ब्लैक स्काई, आर्टिक सिल्वर और ऑर्चिड ग्रे वेरियंट में आएंगे।
यह दावा अमेरिकन ब्लॉगर Evan Blass ने ट्वीट करके किया है। उन्होंने फोन की कीमतों का भी खुलासा किया है। Evan के दावे के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी एस8 की कीमत 799 यूरो यानी करीब 56,000 रुपये और गैलेक्सी एस8 प्लस की कीमत 899 यूरो यानी करीब 62,000 रुपये होगी।
वहीं इन दोनों फोन को लेकर काफी समय से इस बात की चर्चा है कि दोनों अपकमिंग स्मार्टफोन में बॉर्डर नहीं होगा यानी ये बिना बेजल वाले फोन होंगे। फोन में होम बटन नहीं होगा। कई रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि फोन में 3डी फिंगरप्रिंट स्कैनर और चेहरा पहचानने की तकनीक (Facial Recognition) होगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों फोन में गूगल असिस्टेंट की जगह Bixbay AI होगा।
फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5.8 इंच की डिस्प्ले, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 12 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा 4जीबी/6जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज और 3250 एमएएच की बैटरी हो सकती है।