23MP कैमरे के साथ Nubia का बजट फोन Z11 mini S भारत में लॉन्च

चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी ZTE ने नूबिया का नया फोन nubia Z11 mini S को भारत में लॉन्च कर दिया है। नूबिया जेड11 मिनी एस को इससे पहले अक्टूबर 2016 में चीन में लॉन्च किया गया था। फोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेजॉन पर बिक्री के लिए भी उपलब्ध हो गया है। नूबिया जेड11 मिनी एस फिलहाल खाकी ग्रे और मून गोल्ड कलर में है।
नूबिया जेड11 मिनी एस की स्पेसिफिकेशन और कीमत

नूबिया जेड11 मिनी एस में स्नैपड्रैगन ऑक्टाकोर 625 प्रोसेसर, 5.2 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया गया है जिसे मेमोरी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कैमरे की बात करें तो इसमें रियर कैमरा 23 मेगापिक्सल का और फ्रंट 16 मेगापिक्सल का दिया गया है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और 3,000 एमएएच की बैटरी है। भारत में फोन की कीमत 16,999 रुपये है। कनेक्टिविटी की बात करें तो 4जी, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, ग्लोनास और यूएसबी टाइप-सी हैं। फोन में ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो दिया गया है।