सस्ते से भी सस्ता और दमदार फोन Redmi 4A लॉन्च, जानें कीमत

amarujala.com- Written by: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 20 Mar 2017 09:21 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Redmi 4A launched in india know price and specification
रेडमी 4ए

    शाओमी ने भारतीय मोबाइल बाजार को देखते हुए सस्ता 4 जी फोन रेडमी 4ए को लॉन्च कर दिया है। रेडमी 4ए डार्क ग्रे और गोल्ड वेरियंट में फिलहाल अमेजॉन और mi.com पर उपलब्ध है, जबकि रोज़ गोल्ड वेरियंट 6 अ्रप्रैल से एमआई की वेबसाइट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

    Redmi 4A की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    रेडमी 4ए
    रेडमी 4ए

    शाओमी रेडमी 4ए के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें पॉलीकार्बोनेट बॉडी, हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट, ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो, 720x1280 पिक्सल का 5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले, 1.4GHz का क्वॉडकोर स्नैपड्रैगन प्रोससेर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 308 जीपीयू, 16 जीबी स्टोरेज और 2 जीबी रैम दिया गया है। स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन

    रेडमी 4ए में 13 मेगापिक्सल का f/2.2 अपर्चर वाला रियर और इतने ही अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। कनेक्टिविटी की बात करें तो 4G, वाइ-फाई 802.11 b/g/n, जीपीएसGPS/A-GPS और ब्लूटूथ v4.1 है। बैटरी 3120mAh की है। कम दाम में शानदार फोन लेना चाहते हैं तो इससे बढ़िया विकल्प दूसरा नहीं हो सकता है। फोन की कीमत 5,999 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें